Best Oil For Scalp Massage in Summer: गर्मी में स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ से परेशान? ये हेयर ऑइल हैं मसाज के लिए बेस्ट
Best Oil For Scalp Massage in Summer: गर्मियों के मौसम में पसीना, धूल और चिपचिपाहट की वजह से स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की समस्या काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में इन समस्याओं से राहत, संक्रमण से बचाव और सिर को ठंडा रखने के लिए हम यहां 5 फायदेमंद हेयर ऑइल बता रहे हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Best Oil For Scalp Massage in Summer: गर्मियों के मौसम में पसीना, धूल और चिपचिपाहट की वजह से स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की समस्या काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में इन समस्याओं से राहत, संक्रमण से बचाव और सिर को ठंडा रखने के लिए हम यहां 5 फायदेमंद हेयर ऑइल बता रहे हैं। इनमें से जो आपके लिए आसानी से उपलब्ध हो सके, उससे मसाज कीजिये और फर्क देखिए।
1. नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिये गर्मियों में सिर की मसाज के लिए ये सबसे बढ़िया विकल्प है। यह आमतौर पर सभी घरों में मिल भी जाता है।
फायदे- इसमें लॉरिक एसिड होता है जो स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है और पसीने से होने वाली खुजली को कम करता है।
2. नीम का तेल (Neem Oil)
अगर आप डैंड्रफ और खुजली से बहुत ज्यादा परेशान हैं, तो नीम का तेल आज़माइये। आपको बता दें कि नीम का तेल बहुत स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए इसे हमेशा नारियल तेल या किसी हल्के कैरियर ऑइल में मिलाकर लगाना चाहिए।
फायदे- नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प के इन्फेक्शन को पूरी तरह खत्म करने में मदद करते हैं।
3. टी-ट्री ऑइल (Tea Tree Oil)
टी ट्री एसेंशियल ऑइल भी डैंड्रफ के लिए असरदार माना जाता है। आप नारियल तेल की 2-3 चम्मच मात्रा लें।उसमें टी-ट्री ऑइल की 2-3 बूंदें मिलाएं और मसाज करें।
फायदे- टी ट्री ऑइल स्कैन की अच्छी सफाई में मदद करता है और डैंड्रफ को खत्म करता है।
4. होहोबा ऑइल (Jojoba Oil)
होहोबा ऑइल हमारे स्कैल्प के नेचुरल ऑइल (सीबम) से मिलता-जुलता होता है। होहोबा ऑइल का इस्तेमाल आप डायरेक्ट कर सकते हैं या फिर नारियल के तेल में मिलाकर भी।
फायदे - होहोबा ऑइल बालों को कंडीशन और मॉइश्चराइजर करता है। साथ ही उन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। यह चिपचिपा नहीं होता। होहोबा ऑइल स्कैल्प के तेल उत्पादन को संतुलित करता है, जिससे बाल ज्यादा ऑयली नहीं लगते। यह रूखेपन, डैंड्रफ और दोमुंहे बालों को कम करने में भी मदद करता है।
5. बादाम ऑइल (Almond Oil )
गर्मियों में स्कैल्प की मसाज के लिए बादाम का तेल भी बहुत बढ़िया है। यह चिपचिपाहट नहीं बढ़ाता। आप इसे डायरेक्ट या नारियल के तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं।
फायदे - बादाम का तेल बालों को पोषण देता है। उन्हें चमकदार और मजबूत बनाता है। बालों का टूटना कम करता है और यूवी किरणों से सुरक्षा भी देता है। स्कैल्प में बादाम का तेल आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है।
ध्यान रखें कि गर्मी में तेल लगाकर ज्यादा देर तक नहीं छोड़ना चाहिए। शैम्पू से 1-2 घंटे पहले ही मसाज करना काफी है। मसाज करने के लिए उंगलियों के पोरों से धीरे-धीरे तेल लगाएं, स्कैल्प को रगड़ें नहीं।
