Begin typing your search above and press return to search.

Best Oil For Face massage: ये तीन ऑइल है फेस मसाज के लिए बेस्ट, जाने किसके लिए है कौन सा

Best Oil For Face massage: आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे की मसाज करने के लिए कौन से तीन ऑयल बेस्ट हैं और उनके क्या फायदे हैं।

Best Oil For Face massage: ये तीन ऑइल है फेस मसाज के लिए बेस्ट, जाने किसके लिए है कौन सा
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Best Oil For Face massage:अपनी स्किन की केयर करने के लिए आप चाहे जितने भी ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हों लेकिन एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आपके फेस की बेसिक जरूरत है कि उसकी मसाज की जाए। मसाज करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे स्किन ज्यादा फ्रेश, ग्लोइंग और टाइट दिखाई देती है। फाइन लाइंस और रिंकल्स अर्ली एज में नहीं होते। साथ ही साथ आपका चेहरा रिलैक्स महसूस करता है और तनाव से भी राहत मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे की मसाज करने के लिए कौन से तीन ऑयल बेस्ट हैं और उनके क्या फायदे हैं।

स्क्वालेन ऑइल (squalane oil)

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार इंडियन स्किन के लिए स्क्वालेन ऑइल बहुत अच्छा है। ये बहुत ही लाइट ऑइल है और सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा है। यह बहुत ही हाइड्रेटिंग फेस मसाज ऑइल है।

एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो स्क्वालेन ऑइल आपके लिए थोड़ा कम उपयोगी हो सकता है क्योंकि यह स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज नहीं करता।

रोज़हिप ऑइल (rosehip oil)

फेस मसाज के लिए रोज़हिप ऑइल भी बहुत अच्छा है और यह एक्ने स्किन वालों के लिए भी बढ़िया है। साथ ही यह एक्ने के निशानों को कम भी करता है। नाॅन कॉमेडोजेनिक (Comedogenic) है तो आपके पोर्स के बंद होने की संभावना नहीं है।

लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो यह आपके लिए थोड़ा सा इरिटेटिंग हो सकता है। ये स्क्वालिन ऑइल से हल्का सा कम लाइट वेट वाला है।

होहोबा ऑइल (jojoba oil)

होहोबा ऑइल ड्राई वेदर और विंटर के दौरान इस्तेमाल के लिए बढ़िया है क्योंकि ये गर्म मौसम में हैवी फील हो सकता है। होहोबा ऑइल ड्राई टू काॅम्बिनेशन स्किन के लोगों के लिए सर्दी के मौसम में फेस मसाज के लिए इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है।

लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो होहोबा ऑइल स्किन ब्रेक आउट को बढ़ावा दे सकता है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story