Begin typing your search above and press return to search.

आपकी समस्या क्या है स्माॅल बस्ट या नैरो या फिर ब्राॅड शोल्डर ? जाने आपके लिए परफेक्ट टॉप नेकलाइन जो निखारे लुक

Best Neck lines For Girls According To Their Problem: हर लड़की की अपनी बॉडी को लेकर अपनी अलग शिकायत हो सकती है। किसी के कंधे छोटे या ज्यादा ही चौड़े होते हैं तो किसी का बस्ट एरिया मनमाफिक नहीं होता। आइये जानते हैं आपके लिए परफेक्ट नेकलाइन वाला टॉप कौन सा है।

आपकी समस्या क्या है स्माॅल बस्ट या नैरो या फिर ब्राॅड शोल्डर ? जाने आपके लिए परफेक्ट टॉप नेकलाइन जो निखारे लुक
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Best Neck lines For Girls According To Their Problem: हर लड़की की अपनी बॉडी को लेकर अपनी अलग शिकायत हो सकती है। किसी के कंधे छोटे या ज्यादा ही चौड़े होते हैं तो किसी का बस्ट एरिया मनमाफिक नहीं होता। ऐसे में अपने लुक को इंस्टेंटली एलीवेट करने के लिए टॉप या अपर वियर खरीदते समय खासकर उसके नेकलाइन को चैक कीजिये और उसी हिसाब से टॉप खरीदिए। महज़ आपका एक टॉप आपके लुक को बदल सकता है। आइये जानते हैं आपके लिए परफेक्ट नेकलाइन वाला टॉप कौन सा है।

Halter Nack

अगर आपके कंधे छोटे हैं यानी नैरो हैं तो आपको हाल्टर नैक डिजाइन के टॉप पहनना चाहिए। ये आपके कंधों को ब्राॅड दिखाएंगे। साथ ही आपके नेक एरिया को भी हाइलाइट करेंगे।

Boat Nack

अगर आप अपने बस्ट एरिया को बैलेंस करना चाहती हैं तो बोट नेक टॉप पहने। ये कंधों को भी वाइड दिखाते हैं।

Square Nack

अगर आपके साथ स्लिम या स्माॅल बस्ट की प्रॉब्लम है तो आपको स्क्वेयर नेक डिजाइन का टाॅप पहनना चाहिए। स्क्वायर नेकलाइन वाले टॉप आपको बहुत माॅडर्न और क्लासी भी दिखाते हैं।

Sweetheart Nack

स्वीटहार्ट नेक टॉप आपके बस्ट एरिया को लिफ्टेड दिखाएगा और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। साथ ही अगर आपके शोल्डर काफी ब्राॅड हैं और आपको ऐसा लगता है कि इस वजह से कुछ ड्रैसेज़ आप पर नहीं सजतीं तो आपके लिए स्वीटहार्ट नेट परफेक्ट है। यह आपके शोल्डर को सॉफ्ट और छोटा दिखाएगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story