Best Foundation For You: कई टाइप के होते हैं फाउंडेशन, कौन सा फाउंडेशन आपके लिए सही, जानिये
Best Foundation For You: फाउंडेशन कई टाइप के होते हैं। लेकिन आमतौर पर लेडीज़ 4 टाइप के फाउंडेशन ज्यादा खरीदती हैं। इनमें शामिल हैं लिक्विड फाउंडेशन, स्टिक फाउंडेशन, कुशन फाउंडेशन और क्रीम फाउंडेशन। सभी की अलग-अलग खूबियां है। लेकिन अगर आपको यह नहीं मालूम कि इनमें से आपके लिए कौन सा बेस्ट है, तो हम यहां आपकी मदद के लिए हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Best Foundation For You: फाउंडेशन कई टाइप के होते हैं। लेकिन आमतौर पर लेडीज़ 4 टाइप के फाउंडेशन ज्यादा खरीदती हैं। इनमें शामिल हैं लिक्विड फाउंडेशन, स्टिक फाउंडेशन, कुशन फाउंडेशन और क्रीम फाउंडेशन। सभी की अलग-अलग खूबियां है। लेकिन अगर आपको यह नहीं मालूम कि इनमें से आपके लिए कौन सा बेस्ट है, तो हम यहां आपकी मदद के लिए हैं। हम आपको इन चारों टाइप के फाउंडेशन की खूबियां और खामियां बता रहे हैं। इसके बाद आपके लिए अपना फाउंडेशन चुनना आसान हो जाएगा।
लिक्विड फाउंडेशन
लिक्विड फाउंडेशन, लिक्विड फार्म में होते हैं और बाॅटल में आते हैं। ये आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं।इनकी कवरेज बहुत शानदार होती है। आपकी जैसी मर्जी आप इनसे वैसा कवरेज पा सकती हैं यानी लाइट, मीडियम या फुल कवरेज। ये काफी ज्यादा हाइड्रेटिंग भी होते हैं।
कैसे चुनें
1. अगर आपकी स्कीन ऑइली है और आपको लाइट कवरेज चाहिए तो आप वॉटर बेस्ड लिक्विड फाउंडेशन चुन सकती हैं। खासकर अगर आपकी स्किन पर बहुत एक्ने हैं तो यह आपके लिए बढ़िया है।
2. और अगर आपकी स्किन मेच्योर है या ड्राई है तो आप ऑयल बेस्ड लिक्विड फाउंडेशन ले सकती हैं।
3. अगर आपकी स्किन पर पोर्स या टेक्सचर हैं तो आपको सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन लेना चाहिए। ये भी ड्राई स्किन के लिए उपयोगी हैं।
स्टिक फाउंडेशन
स्टिक फाऊंडेशन को कैरी करना और अप्लाई करना बहुत आसान होता है। अगर आपके पास रेडी होने के लिए समय की कमी रहती है तो आपके लिए स्टिक फाउंडेशन बेस्ट है। ऑइली और एक्ने प्रोन स्किन के लिए स्टिक फाउंडेशन बढ़िया ऑप्शन हैं। स्टिक फाउंडेशन में कंसीलर के फायदे भी मिल जाते हैं।
कुशन फाउंडेशन
कुशन फाउंडेशन कोरियन ब्यूटीज़ की जान हैं। कुशन फाउंडेशन में प्रोडक्ट स्पंज कुशन में समा जाता है और आप इसे अप्लाई करते समय इसके एप्लीकेशन को कंट्रोल कर पाते हैं क्योंकि कुशन से ज़रूरत के हिसाब से ही प्रोडक्ट निकलता है। यह बहुत लाइटवेट होता है और इसमें सनस्क्रीन के फायदे भी मिल जाते हैं। इनसे आपको शियर टू मीडियम कवरेज मिलेगा। इन्हें कैरी करना भी बहुत आसान है।
क्रीम फाउंडेशन
क्रीम फाउंडेशन बहुत ही क्रीमी होते हैं इसलिए सुपर हाइड्रेटिंग होते हैं। ये ऑइल और वैक्स के लिहाज से रिच होते हैं। इनका पिगमेंट बहुत स्ट्रॉन्ग होता है। अगर आपके चेहरे पर रेड मार्क्स या पिगमेंटेशन ज्यादा है तो क्रीम फाउंडेशन आपके लिए बहुत अच्छे हैं। मेच्योर स्किन वाली लेडीज़ के लिए भी क्रीम फाऊंडेशन बेस्ट है। लेकिन ऑइली या एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए ये ठीक नहीं है।
