Begin typing your search above and press return to search.

Beetroot Lip Balm At Home: घर पर बनाएं चुकंदर से लिप बाम, गुलाबी होंठ पाने का आसान तरीका, 5 मिनट में तैयार

Beetroot Lip Balm At Home: होठों की अगर सही तरीके से और नेचुरल इनग्रीडिएंट्स की मदद से देखभाल की जाए तो उनकी गुलाबी रंगत देखते ही बनती है। इसी काम में आपकी मदद करेगा होममेड बीटरूट लिप बाम। बीटरूट की नेचुरल खूबसूरत रंगत जब आपके होठों में समा जाएगी तो उनका फीकापन दूर करने के लिए किसी टिंट, किसी लिपस्टिक की ज़रूरत ही नहीं रह जाएगी।

Beetroot Lip Balm At Home: घर पर बनाएं चुकंदर से लिप बाम, गुलाबी होंठ पाने का आसान तरीका, 5 मिनट में तैयार
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Beetroot Lip Balm At Home: होठों की अगर सही तरीके से और नेचुरल इनग्रीडिएंट्स की मदद से देखभाल की जाए तो उनकी गुलाबी रंगत देखते ही बनती है। इसी काम में आपकी मदद करेगा होममेड बीटरूट लिप बाम। बीटरूट की नेचुरल खूबसूरत रंगत जब आपके होठों में समा जाएगी तो उनका फीकापन दूर करने के लिए किसी टिंट, किसी लिपस्टिक की ज़रूरत ही नहीं रह जाएगी। आपके होंठों को भरपूर माॅइश्चर भी मिलेगा। और तो और केमिकल-फ्री ये ये बीटरूट लिप बाम आपके फटे होंठों को ठीक करने में भी मदद करेगा। बीटरूट लिप बाम बनाने के दो आसान तरीके हम आपको यहां बता रहे हैं। आपको जो भी ठीक लगता हो उसे आप ट्राई कर सकते हैं।

पहला तरीका

1. इसके लिए आप एक चुकंदर (Beetroot ) लें और इसे धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. अब मिक्सी में इसे पीस लें और फिर छन्नी से छानकर इसका रस निकाल लें।

3. अब इसमें आधा चम्मच वैसलीन (पेट्रोलियम जेली), आधा चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें।

4. साथ ही डालें विटामिन ई की दो कैप्सूल का तेल। इन सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह आपस में मिक्स करें और आपका बीटरूट लिप बाम बनकर तैयार है।

5. इसे कांच के छोटे से जार में स्टोर करें और फ्रिज में रखें। बीटरूट लिप बाम को नियमित रूप से लगाएं।

दूसरा तरीका

1. इसके लिए आप बीटरूट को कीस कर या पीसकर उसका रस निकाल लें।

2. अब इसे एक तड़का पैन में डालकर 10-15 सेकंड के लिए गर्म करें।

3. अब इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इसे गाढ़ा करने के लिए आप आधा चम्मच वैसलीन भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह मिक्स करें और इसे कांच के जार में स्टोर करें।

4. तैयार बीटरूट लिप बाम को फ्रिज में स्टोर करके रखें। इससे यह प्रॉपर्ली सेट भी हो जाएगा। सुबह-शाम दो बार इसे जरूर लगाएं।

बीटरूट लिप बाम के फायदे

1. गुलाबी निखार

बीटरूट लिप बाम होंठों को बिना किसी केमिकल या सिंथेटिक कलर के एक नेचुरल गुलाबी निखार देता है।

2. हाइड्रेशन

यह होंठों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है।

3. पोषण और UV रेज़ से बचाव

​बीटरूट में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये होंठों को पोषण देता है और UV किरणों के नुक़सान से बचाता है।

​4. गहरा मॉइश्चराइजेशन

चूंकि इसे बनाने में आपने नारियल तेल का भी इस्तेमाल किया है इसलिए यह बीटरूट लिप बाम आपके होठों को डीपली मॉइश्चराइज़ भी करता है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story