Begin typing your search above and press return to search.

Bauno ka gaon kise kahate Hain: दुनिया का ऐसा शापित गांव जहां पैदा होने वाले बच्चे बन जाते हैं 3 फीट के बौने, जानिए चीन के रहस्यमयी गांव यांग्सी के बारे में

Bauno ka gaon kise kahate Hain: आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताने वाले हैं जहां के सारे लोग बौने हैं यह स्थान इतना रहस्यमयी है कि वैज्ञानिकों द्वारा यहां शोध किए जाने पर भी इस बात का पता नहीं लगाया जा सका की यहां सभी बच्चे बौने क्यों पैदा हो रहे हैं। आईए जानते हैं चीन में स्थित यांग्सी गांव के बारे में।

Bauno ka gaon kise kahate Hain: दुनिया का ऐसा शापित गांव जहां पैदा होने वाले बच्चे बन जाते हैं 3 फीट के बौने, जानिए चीन के रहस्यमयी गांव यांग्सी के बारे में
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Bauno ka gaon kise kahate Hain: दुनिया में हर प्रकार के लोग रहते हैं जैसे काले, गोरे, लंबे और बौने। आपने अब तक ऐसे कई देशों के बारे में जरूर सुना होगा जहां के लोग सिर्फ गोरे या फिर काले होते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताने वाले हैं जहां के सारे लोग बौने हैं अर्थात यहां सिर्फ तीन फीट के व्यक्ति ही निवास रहते हैं। यह स्थान इतना रहस्यमयी है कि वैज्ञानिकों द्वारा यहां शोध किए जाने पर भी इस बात का पता नहीं लगाया जा सका की यहां सभी बच्चे बौने क्यों पैदा हो रहे हैं। आईए जानते हैं चीन में स्थित यांग्सी गांव के बारे में।

इस गांव के सभी लोग है बौने

आज हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वह है चीन के शिचुआन प्रांत में बसा यांग्सी गांव, जहां सिर्फ बौने ही निवास करते है। इस गांव की जनसंख्या 100 से 150 लोगों की है जिसमें आधे से अधिक लोग सिर्फ 2 से 3 फीट के है। सामान्य व्यक्तियों से तुलना करें तो यह ऊंचाई 4 से 5 साल के बच्चे की होती है। इस गांव को शापित गांव भी कहा जाता है क्योंकि जब भी यहां कोई नया बच्चा पैदा होता है तो वह बिल्कुल सामान्य ही होता है लेकिन जब वह बच्चा 5 साल की उम्र पार करता है तो उसकी लंबाई के साथ-साथ पूरा शारीरिक विकास अचानक रुक जाता है।

यहां के लोग कैसे हो गए बौने

ऐसा माना जाता है कि 1911 के आसपास इस गांव में बच्चे बौने होना शुरू हो गए थे और 1951 के आते तक यहां की अधिकतर जनसंख्या बौनो से भर गई। जब सामान्य बच्चों में लगातार बौनेपन की शिकायत आने लगी तब जाकर वैज्ञानिकों का ध्यान इस गांव की ओर पड़ा। वैज्ञानिकों ने इस गांव को लेकर काफी रिसर्च किया लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकाला जा सका फिर भी वैज्ञानिकों ने यहां की हवा, पानी और मिट्टी का परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकला की इस इलाके में पाए जाने वाले मरकरी तत्व की अधिक मात्रा के वजह से ऐसा हो रहा है। इस पूरे गांव के सामूहिक बौनेपन को स्टंटेड ग्रोथ नाम दिया गया है। यह रहस्य आज भी पूरी तरह अनसुलझा है कि बौनापन सिर्फ इसी एक गांव तक ही क्यों सीमित है।

Next Story