Badhai Aur Shubhkamnayein Mein Antar: बधाई और शुभकामना में क्या अंतर होता है; जानिए बर्थडे विश और त्योहारों में किस शब्द का उपयोग है सबसे सही?...
Badhai Aur Shubhkamnayein Mein Antar: क्या आपको रोजमर्रा में उपयोग किए जाने वाले शब्द ’बधाई और शुभकामना’ में अंतर पता है। ज्यादातर लोग इन दोनों शब्दों को अपनी मर्जी से उपयोग करते हैं। जैसे– किसी को बर्थडे विश करना हो तो वे सामने वाले को ’जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं’ दोनों ही कह देते हैं। लेकिन यह इसके उपयोग का सही तरीका नहीं है। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है जिसे आपको जरूर समझाना चाहिए। इस लेख में हम इन दोनों शब्दों के मतलब को समझेंगे और उपयोग के कुछ तरीके भी देखेंगे।

बधाई का मतलब क्या होता है?
जब भी कोई व्यक्ति अपनी पूरी मेहनत और लगन से किसी कठिन काम को मुमकिन कर लेता है तो हम ऐसा जताते हैं कि उसकी खुशी में हम भी खुश हैं। यही खुशी जताने का तरीका ही बधाई कहलाता है। बधाई शब्द मूल रूप से संस्कृत के "वर्ध" शब्द से निकला है जिसका मतलब होता है किसी चीज में बढ़ोतरी या वृद्धि। यह वर्तमान की घटना को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है। जैसे– यदि आपके दोस्त ने किसी नौकरी के लिए पेपर दिया और रिजल्ट आने पर उसका सलेक्शन हो जाता है तो आप उसे बधाई देंगे, क्योंकि उसे अब एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो चुकी है।
शुभकामना का मतलब क्या होता है?
शुभकामना का शाब्दिक अर्थ दिखे तो पता चलता है कि यह दो शब्द शुभ और कामना से मिलकर बना है। इसमें शुभ का मतलब अच्छा और कामना का मतलब इच्छा होता है अर्थात किसी के लिए अच्छा होने की कामना करना। शुभकामना शब्द भविष्य की सफलता के लिए किसी व्यक्ति को बोला जाता है। जैसे– यदि आपका दोस्त नौकरी पाने के लिए पेपर देने वाला है तो आप उसे शुभकामनाएं देंगे ताकि वह पेपर में अच्छा नंबर ला सके। इसमें आप सामने वाले व्यक्ति के लिए एक शुभचिंतक की तरह कार्य करते हैं इसलिए आने वाले कल से जुड़ी घटनाओं के लिए हमेशा शुभकामनाएं ही देनी चाहिए बधाई नहीं।
जन्मदिन और त्यौहार पर क्या कहना है सही
अक्सर लोग यही कन्फ्यूजन में रहते हैं कि किसी व्यक्ति का जन्मदिन आने पर हम उसे बधाई दें या फिर शुभकामनाएं। अगर आप गौर से इस विषय को देखें तो पता चलेगा कि जन्म दिवस कोई बड़ी मेहनत से प्राप्त की गई उपलब्धि नहीं है, इसलिए जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना ज्यादा सही है।
दिवाली पर यदि आपके किसी मित्र ने कोई बड़ी कार खरीदी, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, तो ऐसे में आपको बधाई शब्द का उपयोग करना चाहिए। इससे पता चलता है कि आप भी उनके खुशी में खुश हैं।
नए साल के मौके पर भी लोग इन दोनों शब्दों का उपयोग गलत तरीके से करते हैं। जब भी नया साल आने वाला होता है तब हमें शुभकामनाएं शब्द का उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह भविष्य की ओर इंगित कर रहा है और जिस समय से नया साल शुरू हो जाता है तो उस समय हमें बधाई शब्द का उपयोग करना चाहिए।