Begin typing your search above and press return to search.

Asli sone ki janch kaise kare: घर बैठे कर सकते हैं सोने में मिलावट की जांच; जानिए 03 आसान और घरेलू तरीके!

Asli sone ki janch kaise kare: भारतीय बाजारों में सोने के आभूषणों में मिलावट की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती रही है। लोगों को उतने ही दाम पर असली सोने की जगह मिलावटी सोने के आभूषण दे दिए जाते हैं। ऐसे में लोगों का जानना जरुरी है कि किस तरह से असली और नकली सोने की आभूषण की पहचान की जाए।

Asli sone ki janch kaise kare: घर बैठे कर सकते हैं सोने में मिलावट की जांच; जानिए 03 आसान और घरेलू तरीके!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Asli sone ki janch kaise karen: वैश्विक बाजार में सोने के रेट काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। भारत में तो इसे हर शुभ अवसर पर खरीदने का अलग ही रिवाज़ होता है। दीपावली जैसे त्यौहार या फिर विवाह आदि में सोने के आभूषण खरीदना भारतीय लोगों में एकदम अनिवार्य है। सोना खरीदते समय लोग यह ध्यान नहीं देते कि जो सोना उन्होंने खरीदा है वह असली और शुद्ध है या फिर मिलवटी। भारतीय बाजारों में सोने के आभूषणों में मिलावट की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती रही है। लोगों को उतने ही दाम पर असली सोने की जगह मिलावटी सोने के आभूषण दे दिए जाते हैं। ऐसे में लोगों का जानना जरुरी है कि किस तरह से असली और नकली सोने की आभूषण की पहचान की जाए।

1. चुंबक से करें जांच

असली सोने की पहचान करने के लिए चुंबक से किया गया यह परीक्षण काफी कारगर माना जाता है। इस परीक्षण को करने के लिए सबसे पहले आपको एक चुंबक लेना है फिर उस चुंबक को सोने के पास ले जाए। अब यह गौर करिए कि क्या सोना चुंबक के पास आया या फिर अपने ही स्थान पर स्थिर रहा। यदि वह स्थिर है तो सोना असली और यदि वह चुंबक से चिपक जाए तो समझ जाइए कि सोने में मिलावट की गई है। सोना एक अचुंबकीय धातु है जो कभी भी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता।

2. सिरेमिक प्लेट से सोने की जांच

अधिकतर ज्वेलरी शॉप के मालिक इसी विधि का उपयोग करके असली सोने की पहचान करते है। सोने की इस परीक्षण विधि में आपको एक सिरेमिक प्लेट लेनी है, जो बिना शीशे वाली होती है। अब सोने के आभूषण को इस सिरेमिक प्लेट पर हल्के से रगड़े। अब आपको यह देखना है कि इस प्लेट पर कौन से रंग की लकीर बनी है। अगर प्लेट पर बनी हुई लकीर सुनहरी है तो यह सोना शुद्ध माना जाएगा और यदि लकीर का रंग धूसर या काला है तो सोने में मिलावट की गई है।

3. सिरके से करें जांच

यदि आपको लगता है कि आपके द्वारा खरीदा गया सोने का आभूषण नकली या मिलावटी है तो सिरके से यह पता किया जा सकता है। इस विधि के लिए आपको एक बर्तन में सिरका लेना है फिर आभूषण को उसमें कुछ समय के लिए डूबे रहने दें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि यदि आपका आभूषण मिलावटी है तो उसका रंग काला, हरा आदि रंगों में बदलने लगेगा और यदि सोना शुद्ध है तो सिरके का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Next Story