अप्रैल की छुट्टियों को बनाएं खास, जानिए 4 खूबसूरत विदेशी डेस्टिनेशन!
Best Places to Visit in April 2026: मार्च अप्रैल के महीने में जब गर्मी अधिक बढ़ने से पहले वसंत ऋतु आती है तब वातावरण में एक सुहावनी धूप और प्रकृति का सुंदर नजारा दिखाई देता है। समुद्र तट हो या जंगल, पहाड़ सभी अपने आप खूबसूरत हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको अप्रैल की छुट्टियां बितानी है तो कुछ ऐसे खास जगह मौजूद है जहां जाना पूरी तरह से पैसा वसूल होगा।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Best Places to Visit in April 2026: मार्च अप्रैल के महीने में जब गर्मी अधिक बढ़ने से पहले वसंत ऋतु आती है तब वातावरण में एक सुहावनी धूप और प्रकृति का सुंदर नजारा दिखाई देता है। समुद्र तट हो या जंगल, पहाड़ सभी अपने आप खूबसूरत हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको अप्रैल की छुट्टियां बितानी है तो कुछ ऐसे खास जगह मौजूद है जहां जाना पूरी तरह से पैसा वसूल होगा। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो गर्मी के वजह से सिर्फ घर में रहना पसंद करते हैं लेकिन इन जगहों का वातावरण ना तो आपको अधिक गर्म लगेगा ना ही अधिक ठंडा। आइए जानते हैं वह 04 सबसे खास जगहे।
बेलाजियो/Bellagio
इटली में स्थित यह जगह बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां कई ऐतिहासिक महल और सुंदर झीलों वाले प्राकृतिक Villa Melzi गार्डन बने हुए हैं। यह स्थान लेक कोमो नदी के किनारे बसा हुआ है। यह स्थान इतना खूबसूरत है कि किसी हॉलीवुड मूवी के सेट की तरह लगता है। यहां की खूबसूरत चट्टानें, मूर्तियां, झील और किलों के अवशेष किसी लग्जरी से कम अनुभव नहीं देते है।
वेरेना/Verona
अपने रोमियो जूलियट की प्रेम कहानी तो सुनी ही होगी, यह स्थान इन्हीं से जुड़ा हुआ है इसलिए इस जगह को प्रेम का शहर भी कहते हैं। यहां प्यार के प्रतीक के रूप में बनाया गया
“जूलियट की बालकनी” (Juliet’s Balcony) भी एक खास पर्यटन स्थल है। यहां प्रकृति का सुंदर नजारा तो है ही साथ ही प्राचीन रोमन सभ्यता के किले, पुराने मकान और चर्च भी मौजूद हैं। इसकी सुंदरता की वजह से यह शहर यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है।
मोडेना/Modena
यदि आप सुपर कार के बहुत बड़े फैन हो तो इस अप्रैल के महीने में आपको मोडेना जरूर घूमना चाहिए। यहां भी रोमन काल से जुड़ी कई चीजे आपको नजर आएंगी जैसे विश्व प्रसिद्ध Modena Cathedral. यह जगह खान-पान में भी अपने खास पार्मिज़ान चीज़ और विनेगर के लिए जाना जाता है। यह जगह सुपर कार सिटी के नाम से भी जाना जाता है यदि आप यहां जाते हैं तो एंज़ो फेरारी संग्रहालय को देखना ना भूले।
मिलान/Milan
मिलान शहर पूरे विश्व में फैशन डिजाइनिंग के लिए जाना जाता है, इसे पूरी दुनिया का फैशन कैपिटल भी कहते हैं क्योंकि यहां आयोजित होने वाले मिलान फैशन वीक में हर देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी हिस्सा लेते हैं। यह स्थान संगीत और व्यापार के लिए भी काफी मशहूर है। यदि आप मिलान शहर घूमने गए हैं तो लियोनार्दो डा विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग The Last Supper को जरूर देखें।
