Begin typing your search above and press return to search.

Aapka kutta aapke bare mein kya sochta hai: आपका पालतू कुत्ता आपको कैसे देखता है? इन 7 तरीकों से जानिए की आपका कुत्ता आपके बारे में क्या सोच रहा है!

Aapka kutta aapke bare mein kya sochta hai: घर में कोई पालतू डॉग है तो आपने यह जरूर नोटिस किया होगा कि जब आप उसके पास जाते हैं तो वह खुशी से अपनी पूंछ हिलाने लगता है, कई बार आपके पास आकर बैठ जाता है या फिर आपके दुखी रहने पर वह भी शांत हो जाता है। आइए जानते हैं कि कुत्ते ऐसा क्यों करते हैं और वे आपके बारे में क्या सोचते हैं?

Aapka kutta aapke bare mein kya sochta hai: आपका पालतू कुत्ता आपको कैसे देखता है? इन 7 तरीकों से जानिए की आपका कुत्ता आपके बारे में क्या सोच रहा है!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Aapka kutta aapke bare mein kya sochta hai: मानव के सबसे पहले और बुद्धिमान पालतू जानवर में कुत्ते(Dogs) का नाम जरूर आता है। मनुष्य से इनका रिश्ता लगभग 10 हजार साल पुराना है, तब ये दोनों साथ में शिकार भी किया करते थे। उस समय से लेकर वर्तमान समय तक कुत्ते ह्यूमन फ्रेंडली और ईमानदार पालतू जानवर बने हुए हैं। यदि आपके घर में कोई पालतू डॉग है तो आपने यह जरूर नोटिस किया होगा कि जब आप उसके पास जाते हैं तो वह खुशी से अपनी पूंछ हिलाने लगता है, कई बार आपके पास आकर बैठ जाता है या फिर आपके दुखी रहने पर वह भी शांत हो जाता है। आइए जानते हैं कि कुत्ते ऐसा क्यों करते हैं और वे आपके बारे में क्या सोचते हैं?

कुत्तों में होती इंसानी दिमाग जैसी क्षमता

हजारों वर्षों तक कुत्ते इंसान के साथ रहे हैं जिस वजह से उनके जींस में भी इंसानी भावनाओं को समझना की क्षमता पैदा हो गई है। जब कुत्तों की ब्रेन इमेजिंग की गई थी तो उनके दिमाग में पाया जाने वाला टेंपोरल कॉर्टेक्स बिल्कुल इंसान के दिमाग की तरह ही था यह वह हिस्सा है जो कुत्तों को इंसानी भाषाएं समझने में मदद करती है और मनुष्य जिस प्रकार की भावनाएं महसूस कर रहा होता है तो कुत्ते भी उसी प्रकार ही प्रतिक्रिया देते हैं।

अपने मुंह में छोटे जानवरों को पकड़ कर लाना

कई बार आपने देखा होगा कि आपका पालतू कुत्ता कई जानवरों जैसे चूहे या चिड़ियों को अपने मुंह में दबाकर आपके पास ले आता है। बहुत समय से कुत्ते इंसानों के साथ शिकार करने में मदद किया करते थे और यही गुण में आज भी इनमें विद्यमान है। ऐसा करके वे आपको परेशान नहीं करते बल्कि कुत्ते में यह एक प्राकृतिक प्रवृत्ति बन गई है कि वे किसी भी जानवर को पकड़कर आपके पास लाए।

टॉयलेट करते समय अपने मालिक को देखना

कुत्ते हमेशा टॉयलेट करते वक्त असुरक्षित महसूस करते हैं इसलिए यदि वे ऐसा करते वक्त अपने मालिक की ओर देखते हैं तो समझ जाइए की वे आपके प्रति सुरक्षा का भाव महसूस कर रहे हैं और उन्हें यह भी लगता है कि किसी भी संकट से मालिक उन्हें जरूर बचाएगा।

सोते समय कुत्तों का अचानक आवाज करना और पैर हिलाना

डॉग्स हमेशा REM (Rapid Eye Movement) रैपिड आई मूवमेंट नींद में सोते है। इस तरह की नींद में कुत्तों की आंखें सोते वक्त लगातार तेजी हिलती रहती है और उन्हें सपने भी आने लगते हैं। इनके सपनों में भी अपने पूरे दिनचर्या के दौरान मलिक के साथ बिताए हुए खुशनुमा पल भी शामिल होते हैं इसी वजह से ही वे अचानक नींद में भी पैर हिलाने और आवाज करने जैसी चीजे करते हैं।

इंसान की फिलिंग्स को समझने की क्षमता

कुत्तों ने समय के साथ अपने अंदर यह असाधारण क्षमता विकसित कर लिया है कि वह इंसान की आवाजों से ही उसमें छिपी भावनाओं को समझ लेते हैं। जब भी कोई इंसान खुश होता है तो कुत्ता भी आसपास उछलने लगता है और जब कोई व्यक्ति दुखी होता है तो कुत्ते शांति से आकर पास में बैठ जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुत्ते आपकी बातों को समझते जरूर है पर वे कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देते। उनका ध्यान कहीं और होने की वजह से वे ऐसा करते हैं।

कुत्तों का पप्पी आईज और क्यूट फेस बनाना

कई बार कुत्ते अपने मालिक से प्यार और लगाव पैदा करने के लिए आंखों के मसल्स के इस्तेमाल से एक क्यूट पप्पी आईज बना लेते है और अपने मालिक की ओर देखने लगते हैं। वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि जब भी कोई कुत्ता और मालिक एक दूसरे की ओर प्यार भरी नजरों से देखते है तो दोनों के अंदर ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन की मात्रा काफी बढ़ जाती है। यह लगाव ठीक उसी तरह का है जो एक मां और बच्चे के बीच होता है। इस हार्मोन को बॉन्डिंग हार्मोन या प्रेम हार्मोन भी कहते हैं।

अपने मालिक को लीडर की तरह ट्रीट करना

कुत्तों की यह प्रवृत्ति बनी हुई है कि वे हमेशा झुंड में ही रहना पसंद करते हैं और जब भी किसी घर में कुत्तों को पाला जाता है तो वे उस घर के सभी इंसानों को अपने झुंड का सदस्य मान लेते हैं और किसी भी एक इंसान को अपना लीडर चुन लेते हैं। आपने यह गौर किया होगा कि जब भी किसी अन्य सदस्य के द्वारा लीडर के साथ ऊंची आवाज में बात किया जाता है तो कुत्ता अचानक से सक्रिय हो जाता है और चिल्लाने वाले सदस्य पर भोकने लगता है। साथ ही कुत्तों में यह भी क्षमता होती है कि वे अपने मालिक की गंध और उनकी आवाजों को लंबे समय तक याद रख लेते हैं।

Next Story