Begin typing your search above and press return to search.

5 Common Sunscreens mistake: घर के अंदर भला क्यों लगाएं सनस्क्रीन? जाने सनस्क्रीन से जुड़ी ऐसी पांच आम गलतियां

5 Common Sunscreens Mistake We Make: क्या आपको भी ऐसा लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ धूप में बाहर जाते वक्त लगानी चाहिए? जाने सनस्क्रीन से जुड़ी 5 आम गलतियां जो हम करते हैं और यह भी कि क्यों घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

5 Common Sunscreens mistake: घर के अंदर भला क्यों लगाएं सनस्क्रीन? जाने सनस्क्रीन से जुड़ी ऐसी पांच आम गलतियां
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

5 Common Sunscreens Mistake We Make: क्या आपको भी ऐसा लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ धूप में बाहर जाते वक्त लगानी चाहिए? जाने सनस्क्रीन से जुड़ी 5 आम गलतियां जो हम करते हैं और यह भी कि क्यों घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

अब यहां से आगे भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में सन बर्न का संकट भी बढ़ जाता है और तब लोगों को सनस्क्रीन का ख्याल आता है। जबकि सच यह है कि सनस्क्रीन स्किन प्रोटेक्शन के लिए बेहद जरूरी है। न सिर्फ चिलचिलाती धूप में, बल्कि बादल वाले मौसम में भी और घर के भीतर भी। लेकिन आज के वक्त में भी लोग सनस्क्रीन की उपयोगिता को खारिज करते हैं। उनके मन में सनस्क्रीन को लेकर ढेरों सवाल हैं। इस वजह से लोग अक्सर सनस्क्रीन को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते। नतीजा यह होता है कि स्किन को नुकसान पहुंचने लगता है। आइए जानते हैं सनस्क्रीन को लेकर की जाने वाली 5 सबसे आम गलतियां।

1. घर के अंदर सनस्क्रीन न लगाना

अक्सर लोग सोचते हैं कि जब वे घर के अंदर ही हैं, धूप के डायरेक्ट काॅन्टेक्ट में नहीं है तो सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत! लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है।

स्किन स्पेशलिस्ट के अनुसार सूरज की UVA किरणें खिड़कियों के शीशे से भी अंदर आ सकती हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल आदि से निकलने वाली ब्लू लाइट भी स्किन पर असर डालती है।इसलिए स्किन एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि घर के अंदर भी हल्का सनस्क्रीन (SPF 20 या 30) जरूर लगाना चाहिए वो भी दिन भर में कम से कम दो बार।

2. सिर्फ धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना

कई लोग सनस्क्रीन तभी लगाते हैं जब उन्हें तेज धूप में बाहर जाना होता है। लेकिन सच यह है कि UV किरणें बादलों वाले दिन में भी मौजूद रहती हैं।यानी चाहे मौसम धूप वाला हो या बादलों वाला, सनस्क्रीन रोज़ाना लगानी चाहिए।

एक बात और, आपको घर से बाहर निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगा लेनी चाहिए क्योंकि इसके सन प्रोटेक्शन फार्मूला को एक्टिवेट होने में इतना समय तो लगता ही है।

3. एक बार सनस्क्रीन लगाकर भूल जाना

यह भी एक आम गलती है। बहुत से लोग सुबह घर से निकलते वक्त ही सनस्क्रीन लगाते हैं, रिपीट नहीं करते। जबकि स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर 2–3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगानी चाहिए, खासकर अगर आप बाहर हैं। और धूप में निकलने के दौरान तो ध्यान से SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए और साथ में भी रखना चाहिए।

4. कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाना

कई लोग बहुत थोड़ी मात्रा में सनस्क्रीन लगाते हैं, जिससे स्किन को पूरी सुरक्षा नहीं मिल पाती। इसलिये स्किन एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने के लिए टू फिंगर फार्मूला बताते हैं। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि इतनी सनस्क्रीन केवल फेस के लिए नहीं है बल्कि आपकी गर्दन के लिए भी है। संभव हो तो अपने सन एक्स्पोज़र वाले अन्य हिस्सों जैसे हाथों और पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाएं।

5. सनस्क्रीन को एजिंग से न जोड़ना

बहुत से लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ सनबर्न से बचाने के लिए होती है। लेकिन असल में यह स्किन एजिंग को धीमा करने में भी मदद करती है। स्किन एक्सपर्ट के अनुसार सनस्क्रीन स्किन को ऑक्सीडेशन से बचाती है। यही ऑक्सीडेशन आपकी स्किन की एजिंग का मुख्य कारण होता है। साथ ही सूरज की UV किरणें स्किन में झुर्रियां, फाइन लाइन्स और पिग्मेंटेशन बढ़ा सकती हैं। नियमित सनस्क्रीन लगाने से इनसे बचा जा सकता है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story