2025 Me Bharat ki Top 7 Amir Mahilaye: 2025 की अमीर महिलाओं की लिस्ट में इन्हें किया गया था शामिल; जानिए टॉप 7 अमीर महिलाओं के बारे में..

2025 Me Bharat ki Top 7 Amir Mahilaye: अक्सर आपने पुरुषों की अमीरी और अय्याशी तो देखी ही होगी, लेकिन क्या आपने भारतीय महिलाओं की अमीरी के बारे में सुना है। हमारे देश की ये महिलाएं आज लाखों की प्रेरणा स्रोत बन गई है। कुछ समय पहले भारत देश के अरबपतियों की लिस्ट में केवल पुरुषों का ही नाम आता था, पर अब यहां की महिलाएं स्वयं अपने दम पर एक सक्सेसफुल बिजनेस रन कर रही है। एक ऐसा भी दौर था जब महिलाओं को पैरों के नीचे दबा कर रखा जाता था पर आज के समय में किसी भी क्षेत्र में महिलाओं का डंका बज रहा है। आज हम दो संस्थाओं के लिस्ट को समझेंगे जो यह आंकड़े जारी करती है। आइए जानते है भारत के टॉप 7 अमीर महिलाओं के बारे में।
1. रोशनी नादर मल्होत्रा
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने रोशनी नादर मल्होत्रा को 35.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमीर महिलाओं की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रखा है। इस पूरे लिस्ट में वे तीसरे स्थान पर हैं, जो की काफी चौंकाने वाली बात है इसके साथ ही पहले स्थान पर अंबानी और दूसरे स्थान पर अडानी ग्रुप को जगह दी गई है। रोशनी नादर, आईटी कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की बेटी है। इन्हें 2020 में कंपनी का चेयरपर्सन बनाया गया था।
2. सावित्री जिंदल
कुछ महीनों पहले 2025 में ही फोर्ब्स इंडिया ने अमीर महिलाओं की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में नंबर 1 पर है ओपी जिंदल ग्रुप समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल, जिनका कुल नेटवर्थ 34.3 अरब डॉलर है। यह भारत की अमीर महिला होने के साथ-साथ हरियाणा के हिसार विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय विधायक भी हैं। इनका जीवन हर उस महिला के लिए प्रेरणा स्रोत है जो कुछ बड़ा करने की चाहत रखती हैं।
3. रोहिका साइरस मिस्त्री
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 की सूची में शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप की रोहिका साइरस मिस्त्री का नाम 88,650 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर थी। इनकी भी कहानी लोगों को काफी प्रेरित करती है। ये टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पत्नी है और अपने पति की मृत्यु के बाद इन्होंने ही पूरा कारोबार संभाला।
4. रेखा झुनझुनवाला
भारत अमीर महिलाओं की सूची जब बनती है तो इनका नाम जरूर आता है। ये दिग्गज स्टॉक मार्केट इंवेस्टर्स राकेश झुनझुनवाला की पत्नी है और इनकी कुल नेटवर्थ 8 अरब डॉलर यानी 66,000 करोड़ से भी ऊपर बताई गई है। इन्हें स्टॉक मार्केट और इन्वेस्टिंग की अच्छी समझ है, इसलिए इन्होंने अपने पति के देहांत के बाद उनका बिजनेस अच्छे से संभाला। टाइटन जैसे कई बड़ी कंपनियों में इनकी हिस्सेदारी है।
5. इना अश्विन दानी
इना अश्विनी दानी एंड फैमिली का नाम भारत के सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। इनकी कुल नेटवर्थ 51,450 करोड़ रुपए बताई गई है और ये Asian Paints के मालिक अश्विन दानी की पत्नी है। 1942 में शुरू हुई एशियन पेंट्स आज भारत के हर घर की पहचान बन चुका है।
6. जयश्री उल्लाल
इनका नाम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में पांचवें स्थान पर रखा गया है। ये एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स(arista networks) की सीईओ है, जिनकी नेटवर्थ 50,170 करोड़ रुपए बताई गई है। इन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इन्हें विश्व की 30 प्रभावशाली महिला इंजीनियर की सूची में भी शामिल किया गया था।
7. राधा वेम्बू
राधा वेम्बू, एक भारतीय अरबपति महिला है। इनकी कुल नेटवर्थ लगभग 46,580 करोड़ रुपए आंकी गई है। ये भारत की एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो कॉरपोरेशन (Zoho Corporation) से जुड़ी हुई है। इन्होंने आईआईटी मद्रास से अपनी कॉलेज की पढ़ाई की है और अपने दृढ़ निश्चय के साथ एक सफल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी की शुरुआत की। जिस वजह से इनको भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला के नाम से भी जाना जाता है।
Tags
- 2025 Me Bharat ki Top 7 Amir Mahilaye
- 2025 me bharat ki Top 7 Amir mahilaye
- 2025 mein bharat ki sabse amir mahila kaun bani hai
- bharat ki sabse amir mahila 2025
- bharat ki sabse amir mahila kaun si hai
- vartman mein bharat ki sabse amir mahila
- bharat ki sabse amir mahila roshni nadir
- vishva ki sabse amir mahila
- bharat ki sabse amir mahila ka naam
- hal hi mein bharat ki sabse amir mahila kaun bani
-
Home
-
Menu
