कोरोना से कुनकुरी चर्च के फादर और महाकाल मंदिर के पुजारी की मौत… अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम, मचा हडकंप

रायपुर 10 अप्रैल 2021। कोरोना की चपेट में आने से महागिरजाघर विशप हाउस के फादर की मौत हो गयी है। फादर सिकंदर किस्पोटटा 60 वर्ष के थे और झारखंड के मांढर चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही फादर की तबीयत अचानक से खराब हो गयी थी, जिसके चलते उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद फादर को रांची झारखंड ले जाया गया था। यहां पर उनका इलाज चल रहा था आज दोपहर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
उनके मौत की खबर के बाद पूरे मसीही सामाज में दुख का माहौल है। बता दें कुनकुरी का महागिरजा घर एशिया का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। फादर सिकंदर किस्पोटटा इसी चर्च के वाइस जनरल थे।
वहीं महाकाल मंदिर के पुजारी की भी कोरोना से मौत हो गयी है। महाकाल मंदिर के पुजारी का नाम चंद्र मोहन था। चंद्र मोहन मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को पुजारी चंद्र मोहन की मौत की खबर आते ही उज्जैन के साथ-साथ महाकाल मंदिर के लोग शोक में डूब गए है।