
मुंबई 30 जुलाई 2021. सोनू सूद आज यानी 30 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में सोनू की दोस्त और निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है।
यह वीडियो काफी मजेदार है जिसमें फराह और सोनू साथ में हैं। फराह जन्मदिन की बधाई तो दे ही रही हैं साथ ही उनसे बर्तन भी धुलवा रही हैं।
फराह कहती हैं कि ‘सोनू आज तेरा बर्थडे है देख आज मैंने तेरे लिए कितना पकाया है।‘ आगे सोनू कहते हैं कि ‘पका मत यार फराह, इसे साफ कौन करेगा? बता ना?’ तब फराह कहती हैं कि ‘ये सारे बर्तन कौन धोएगा? अभी तू ही धोएगा, चल धो-धो।‘ सोनू कहते हैं कि “ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से फराह धुलवा रही है सब एक्टर से और आज तक चालू है। लव यू फराह।‘ आगे फराह कहती हैं कि ‘हैप्पी बर्थडे सोनू।‘
फराह ने कैप्शन में लिखा- ‘तुम जानते हो तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो, जब उसका जन्मदिन उससे बर्तन धोकर मना सकते हैं हैप्पी बर्थडे सोनू। तुम्हारे साथ शूट करके अच्छा लगा। असंभव को करते रहो और ऊंचाइयों तक पहुंचो। लव यू।‘
View this post on Instagram
