Begin typing your search above and press return to search.

बिग बॉस में शमिता शेट्टी को देख फैंस का फूटा गुस्सा… पॉर्न केस को लेकर उठे सवाल उन्हें कर सकते हैं परेशान… बताया क्यों राज कुंद्रा केस के बाद भी शो में आईं

बिग बॉस में शमिता शेट्टी को देख फैंस का फूटा गुस्सा… पॉर्न केस को लेकर उठे सवाल उन्हें कर सकते हैं परेशान… बताया क्यों राज कुंद्रा केस के बाद भी शो में आईं
X
By NPG News

मुंबई 9 अगस्त 2021. बिग बॉस ओटीटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की इंट्री हो चुकी है. 10 साल पहले शमिता बिग बॉस में नजर आईं थी. उन्होंने शरारा शरारा गाने पर डांस करते हुए शानदार इंट्री की. शमिता ने शो के होस्ट करण जौहर को बताया कि इस समय उनकी लाईफ का एक बुरा दौर चल रहा है और शो में इंट्री करने का यह सही वक्त नहीं था लेकिन उन्होंने बिग बॉस को पहले ही हां कह दिया था. शमिता के लिए यह बहुत बड़ा फैसला था। ऐसे में वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपना बेस्ट देने की कोशिश में हैं। शमिता के जीजा और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जेल में हैं। ‘बिग बॉस’ के मंच पर जब वह पहुंचीं तो इस बारे में बात की और बताया कि क्यों वह अपने फैसले पर बरकरार रहीं।

शमिता ने करण जौहर के साथ जब स्टेज शेयर किया तब उन्होंने इसका जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह पहले ही कमिटमेंट कर चुकी थीं। उनकी जिंदगी में काफी कुछ चल रहा था लेकिन शो में वह हिस्सा लेने पर कायम रहीं। शमिता ने कहा कि ‘वक्त अच्छा हो, बुरा हो, जब हम सांस लेना नहीं छोड़ते तो हम काम क्यों छोड़ें?’

आगे शमिता कहती हैं कि ‘और ईमानदारी से कहूं तो बिग बॉस का ऑफर मुझे बहुत टाइम पहले आया था और मैंने कमिटमेंट कर दी थी उस वक्त। फिर इतना कुछ हो गया और मैंने निश्चित रूप से सोचा कि शायद इस वक्त बिग बॉस के घर के अंदर जाना सही नहीं होगा लेकिन कमिटमेंट कर दी थी मैंने, और एक बार जो मैं कमिटमेंट करती हूं तो मैं खुद की भी नहीं सुनती।‘

बता दें कि, राज कुंद्रा मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और शमिता के जीजा हैं. 19 जुलाई की शाम मुंबई पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था. उनपर अश्लील वीडिया बनाने और उसे एप पर अपलोड करने का आरोप है. जिसके बाद से वो अबतक जेल में हैं. पुलिस ने उनके सामने बैठाकर उनकी पत्नी से शिल्पा से भी कड़ी पूछताछ की है, लेकिन अब तक इस मामले में शिल्पा से जुड़ा कोई भी लिंक पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

Next Story