Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई 10 जनवरी 2020। इंटरनेशनल सिंगिंग स्टार जस्टिन बीबर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल जस्टिन बीबर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वो लाइम नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीबर ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उनकी स्किन, दिमाग, एनर्जी और पूरा स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर ही जस्टिन बीबर ने अपना दुख भी जाहिर किया है। जस्टिन ने कहा कि जब लोग यह कहते हैं कि बीबर खराब दिखता है, लेकिन वो ये नहीं समझते कि मैं लाइम से पीड़ित हूं। लोग ये नहीं समझते और जानते हैं कि गंभीर क्रोनिक मोनो ने मेरी स्किन, दिमाग और एनर्जी पर असर डाला है। लेकिन इसके बाद भी मैं लड़ रहा हूं।
इसके साथ ही जस्टिन ने कहा कि बाकी जानकारी वो यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही डॉक्यूमेंट्री में देंगे। बीबर ने कहा कि वो कोशिश कर रहे हैं इस बीमारी को खत्म करने की और जल्दी ही वो बिना टोपी के जनता के सामने आएंगे।
Next Story
