Begin typing your search above and press return to search.

मशहूर अदाकारा सुएली ल्योन का हुआ निधन, लोलिता के किरदार से खूब बटोरी थीं सुर्खियां

मशहूर अदाकारा सुएली ल्योन का हुआ निधन, लोलिता के किरदार से खूब बटोरी थीं सुर्खियां
X
By NPG News

मुंबई 10 जनवरी 2019। 73 साल की थीं। सुएली ल्योन हॉलीवुड सिनेमा में अपने लोलिता के किरदार की वजह से मशहूर हुई थीं। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार सुएली ल्योन के दोस्त Phl Syracopoulos ने बताया कि उन्होंने आखिरी सांस गुरुवार को लॉस एंजेलिस में स्थिति अपने घर में ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

सुएली ल्योन ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1962 में मशहूर निर्देशक स्टेनली कुब्रिक की फिल्म लोलिता में मुख्य किरदार निभाया था। सुएली ल्योन ने जब यह किरदार निभाया था तो वह महज 14 साल की थीं। सुएली ल्योन का जन्म साल 1946 में अमेरिका के आयोवा में हुआ था। उनका परिवार कुछ समय बाद लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गया था। सुएली ल्योन ने छोटी उम्र से ही टेलीविजन पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

निर्देशक स्टेनली कुब्रिक ने शो The Loretta Young Show में सुएली ल्योन के अभिनय को काफी पसंद किया। जिसके बाद सुएली ल्योन ने लोलिता में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। इस किरदार के लिए सुएली ल्योन को गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने द नाइट ऑफ द इगुआना (1964), द फ्लिम-फ्लैम मैन (1967), और एवल नाइवेल (1971) जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। सुएली ल्योन आखिरी बार फिल्म एलीगेटर में नजर आई थीं, ये फिल्म साल 1980 में आई थी।

Next Story