Begin typing your search above and press return to search.

स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश हुआ वायरल :….कलेक्टर के निर्देश पर FIR दर्ज…फर्जी आदेश में दो दिनों की छुट्टी का था आदेश…..NPG से बोले कलेक्टर…..

स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश हुआ वायरल :….कलेक्टर के निर्देश पर FIR दर्ज…फर्जी आदेश में दो दिनों की छुट्टी का था आदेश…..NPG से बोले कलेक्टर…..
X
By NPG News

मुंगेली 9 जनवरी 2020। मुंगेली से एक बड़ी खबर आ रही है। कलेक्टर के नाम से एक स्कूलों में छुट्टी का एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर मुंगेली थाने में FIR दर्ज कराया गया है। दरअसल आज सुबह अचानक सोशल मीडिला मुंगेली कलेक्टर के नाम से स्कूलों में छुट्टी का आदेश वायरल हो गया। फर्जी आदेश में कलेक्टर का ना सिर्फ हस्ताक्षर था, बल्कि आदेश क्रमांक सहित अन्य जरूरी जानकारी भी अंकित थी।

छुट्टी की जानकारी सोशल मीडिया में फैलते ही कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी, वहीं कुछ निजी स्कूलों में भी अवकाश कर दिया गया, जबकि इस आदेश की सच्चाई कुछ भी नहीं थी। इधर जैसे ही जिला प्रशासन तक इसकी जानकारी पहुंची, हड़कंप मच गया। कलेक्टर सर्वेश भूरे ने तुरंत इस बात को स्पष्ट किया कि ये आदेश उनके कार्यालय से जारी नहीं हुआ है।

हालांकि आदेश प्रथम दृष्टिया ही फर्जी प्रतीत हो रहा था, दरअसल अब तक जितने भी छुट्टी के आदेश जारी हुए थे, वो जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जारी हुआ था, जबकि ये आदेश कलेक्टर मुंगेली के कार्यालय से जारी किया गया था। आदेश में 9 और 10 जनवरी को छुट्टी का आदेश दिया गया था। आदेश में कहा गया था कि पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी, जबकि मीडिल स्कूल, हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी की कक्षा यथावत चलेगी।

NPG से बातचीत में कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहा कि

“आज सुबह ही ये आदेश वायरल किया गया है, मुझे जानकारी मिली तो इस मामले में FIR दर्ज कराया जा रहा है, मुंगेली थाने में इस मामले में जुर्म कराया जा रहा है, किसने ये फर्जी आदेश बनाया, किसने वायरल किया, इसे लेकर पुलिस जांच करेगी”

Next Story