Begin typing your search above and press return to search.

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार ?: कुछ देर बाद योगी मंत्रिमंडल के नए सदस्य लेंगे शपथ.. सात नए चेहरों के शामिल होने की खबरें

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार ?: कुछ देर बाद योगी मंत्रिमंडल के नए सदस्य लेंगे शपथ.. सात नए चेहरों के शामिल होने की खबरें
X
By NPG News

लखनऊ,26 सितंबर 2021। पितृपक्ष चल रहा है और मांगलिक कार्यों पर रोक की मान्यताओं के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं ऐसी खबरें हैं। सूचना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए चेहरे शामिल हो सकते हैं जिनमें जतिन प्रसाद भी एक नाम है।

पिछड़ा वर्ग पर फ़ोकस को देखते हुए इस संभावित विस्तार को लेकर क़यास है कि पिछडा वर्ग की संख्या ज़्यादा रह सकती है। सोशल मीडिया पर नाम तक मौजुद हैं।इस विस्तार में तीन एमएलसी शामिल बताए जा रहे हैं।
जहां तक पितृपक्ष की मान्यताओं का सवाल है तो योगी आदित्यनाथ खुद महंत है और सारे काम विधि विधान का ध्यान रखते हुए करते हैं, लेकिन कई मौक़े ऐसे हैं जबकि उन्होंने परंपराओं या कि यूँ कहें रुढियों को तोड़ा है।

योगी आदित्यनाथ उस नोएडा गए जहां के बारे में मिथक है कि जो वहाँ की धरती पर उतरता है वह दूबारा सीएम नहीं बनता, इसे मानने वाले मायावती, अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह की याद करते हैं।यही प्रसंग आगरा गेस्ट हाउस को लेकर है। योगी आदित्यनाथ तब भी नज़रों में आए थे जबकि ग्रहण के दौरान जबकि भोजन निषेध होता है उन्होंने बनारस के रविदास मंदिर
में प्रसाद ग्रहण किया था।

Next Story