महिलाओं ने होली खेल रहे लोगों पर किया ब्लेड से हमला, तीन गिरफ्तार..

X
By - NPG News |
19 March 2022 2:21 PM IST
रायपुर 19 मार्च 2022। होली मनाने आई युवती पर तीन महिलाओं ने ब्लेड से हमला कर दिया है। इस हमले के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराई।दरसअल रजबंधा निवासी युवती अपने रिस्तेदार के घर स्वीपर कॉलोनी होली खेलने गई थी। इस दौरान मोहल्ले के ही तीन महिलाओं ने पुराने विवाद को लेकर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित युवती और उसके परिजनों को चोट आई है। इधर इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर तीनों दो महिला और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ 294,323,324,506,34 मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

