Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी की हत्या: पहले गला दबाया फिर पानी में डुबोकर मार डाला... इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर दी जानकारी...

पत्नी की हत्या: पहले गला दबाया फिर पानी में डुबोकर मार डाला... इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर दी जानकारी...
X
By NPG News

धमतरी 16 दिसम्बर 2021. धमतरी के रुद्री थाना इलाके के बेन्द्रा नवागांव में एक पति में अपने ही पत्नी को गला दबाकर पानी में डुबोकर हत्या कर दिया और इसके बाद खुद थाने पहुँचकर इस बात की जानकारी दी...

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 9 बजे के बीच की है. छोटा खदान नीचे पारा बेन्द्रा नवागांव तालाब में महिला की लाश मिली. बताया गया कि मृतिका गौरी नेताम और आरोपी प्रवीण नेताम का शादी 5 से 6 वर्ष पहले हुई थी. जिनके दो बच्चे भी है, मृतिका अपने घर में अपने पति ,दोनों बच्चे और सास ससुर, देवर के साथ रहती थी.

आरोपी पति प्रवीण अपने पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था. इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल सूचना मिलते ही टीआई विनय पम्मार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुँचे और इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Next Story