Begin typing your search above and press return to search.
खैरा'गढ़' किसका: खैरागढ़ में मतदान के लिए सुबह से जबरदस्त रुझान, तस्वीरों में देखिए मतदान केंद्रों के सामने कितनी भीड़
छत्तीसगढ़ में 2018 के बाद चौथी बार उपचुनाव हो रहे हैं। इससे पहले तीन चुनावों में कांग्रेस की जीत हुई है।

खैरागढ़, 12 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटरों का गजब का उत्साह नजर आ रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए संगवारी मतदान केंद्र में तिलक लगाकर वोटरों का स्वागत किया गया। बता दें कि खैरागढ़ में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 2.11 लाख से ज्यादा मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे। कांग्रेस से यशोदा वर्मा, भाजपा से कोमल जंघेल और जोगी कांग्रेस से जितेंद्र सोनी प्रत्याशी हैं।
महिला व पुरुष दोनों में रुझान देखने को मिल रहा है।
इस तरह तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
महिलाएं काफी संख्या में आ रही हैं।
अधिकांश मतदान के केंद्रों में सुबह से ही लोग पहुंचे।
हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
Next Story
