Begin typing your search above and press return to search.

जहां हरियाणा के विधायक, वहां रुकेंगे केंद्रीय मंत्री: दो केंद्रीय मंत्री कल आएंगे एक दिन के प्रवास पर, स्मृति ललित महल तो रिजिजू मेफेयर में...

जहां हरियाणा के विधायक, वहां रुकेंगे केंद्रीय मंत्री: दो केंद्रीय मंत्री कल आएंगे एक दिन के प्रवास पर, स्मृति ललित महल तो रिजिजू मेफेयर में...
X
By NPG News

स्मृति ईरानी आंगनबाड़ी जाएंगी, किरेन रिजिजू आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के केंद्रीय सचिवालय

रायपुर, 03 जून 2022। केंद्र सरकार के दो मंत्री शनिवार को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू सुबह आएंगे और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम को लौट जाएंगे। केंद्रीय मंत्री रिजिजू थोड़ी देर के लिए नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में रुकेंगे। इसी होटल में हरियाणा के विधायक भी ठहरे हुए हैं।

शाम को 4 से 4.30 तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 08.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सुबह 09.30 बजे नया रायपुर के ग्राम उपरवारा के आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी। केन्द्रीय मंत्री आंगनबाड़ी केन्द्र से 09.55 बजे सेरीखेड़ी रायपुर स्थित हुकुम ललित महल होटल पहुंचेंगी और सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जोनल मीटिंग में शामिल होंगी। दोपहर 02.30 बजे से 03.30 बजे तक सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी 03.55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगी और शाम 04 बजे से 04.40 बजे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के बाद शाम 05.05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 5.40 की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगी।

पहले बीजेपी ऑफिस जाएंगे केंद्रीय कानून मंत्री

केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू नियमित विमान से सुबह 8.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 09.35 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री प्रदेश कार्यालय से आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन अटल नगर पहुंचेंगे और 10 बजे से 12 बजे तक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन में आईटीएटी रायपुर खंडपीठ के नए कार्यालय परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से दोपहर 12.15 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट झांझ जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री रिजिजू मेफेयर लेक रिसार्ट झांझ से स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचकर 04.20 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Next Story