PM मोदी ने जब चुनावी मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष के पांव छू लिए...पढ़िये ऐसा क्यों हुआ

PM मोदी ने जब चुनावी मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष के पांव छू लिए...पढ़िये ऐसा क्यों हुआ
X

उन्नाव, 21 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन्नाव में आयोजित जनसभा में ऐसा एक वाकया हुआ कि लोग आवाक रह गए। उन्होंने अचानक जिला अध्यक्ष के पांव छू लिए। प्रधानमंत्री के ऐसा करने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला गया वह वायरल हो गया। लोग तेजी से इसे अपने पर्सनल व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेज पर शेयर करने लगे और शाम तक यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया।

दरअसल, उन्नाव के चंदनखेड़ा में आम सभा के दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने पीएम नरेंद्र मोदी को राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया। इसी दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के पैर छू लिए। प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से मना किया...कहा कि वह संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का आदर करते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री झुके और जिलाध्यक्ष के पैर छू लिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पैर छूने से मना किया और फिर खुद झुककर अभिवादन किया।







Tags

Next Story