Begin typing your search above and press return to search.

जब IPS बन गए वेटनरी डॉक्टर: बछिया के दो पांव बाहर...पूजा के कपड़ों में ही जुटे और गाय का सुरक्षित प्रसव करा लिया, देखिये वीडियो

जब IPS बन गए वेटनरी डॉक्टर: बछिया के दो पांव बाहर...पूजा के कपड़ों में ही जुटे और गाय का सुरक्षित प्रसव करा लिया, देखिये वीडियो
X
By NPG News

रायपुर,5 नवंबर 2021। दीवाली की रात एक आईपीएस के लिए यादगार बन गई, अपनी जड़ों से ना कटने का नायाब फ़ायदा हुआ और मसला नजीर भी बन गया। पूजा बस हो ही रही थी कि, प्रसव वेदना से तड़पती गाय की आवाज़ आई। पूजा छोड़ गोठान पहुँचे आईपीएस अधिकारी ने देखा कि बछिया के दो पांव बाहर हैं और गाय गंभीर रुप से तड़प रही है। मौजुदा समय में बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डाँगी को गाँव के किसानी के दिन याद आए और उन अनुभवों को याद करते उन्होंने सुरक्षित प्रसव करा दिया।

IPS रतन लाल डांगी ने बताया "गाँव से अपनी जड़ से अपनी मूल पहचान से जुड़ाव काम आ गया.. दीवाली की रात किसी चिकित्सक का तुरंत आना मुश्किल था और ना ही यह समय रह गया था कि मैं किसी को बुला पाता, गाँव का समय अनुभव याद था.. वही काम आया और गईया और बछिया सुरक्षित हैं"


I.p.s. रतन लाल डाँगी ने बछिया का नाम लक्ष्मी रखा है, आख़िर वो आई दीवाली के दिन। पूरे मसले को आईजी डांगी ने सोशल एकाउंट पर शेयर भी किया है।

Next Story