शादी की यह कैसी रस्म!... गाड़ी के पीछे भागने लगे दूल्हा-दुल्हन, वीडियो ने मचाया बवाल... देखें

नईदिल्ली 06 मई 2022 I सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक नई नवेली जोड़ी शादी के ही जोड़ों में भाग रही है. ऐसा क्यो हुआ यह जानने के लिए लोग उत्सुक हैं. यूजर्स का यही सवाल है कि यह कैसी रस्म है जो उन्हें निभानी पड़ रही है.
दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी की पोशाक में एक-दूसरे के साथ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरके खान नाम के एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद वीडियो वायरल होना शुरू हो गया. वीडियो क्लिप में नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन को उनकी शादी की पोशाक में गांव की सड़क में दौड़ते हुए दिखाया गया है. कुछ अन्य लोगों को भी दूल्हा-दुल्हन के साथ दौड़ते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन किसी वाहन के पीछे भाग रहे थे, जो उन्हें पीछे छोड़कर चला गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर rkkhan6549 नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. वायरल वीडियो को 12.4 मिलियन व्यूज और हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'यार बैठा लो ना, क्यों रेस लगवा रहे हो.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं भागकर शादी करना.'
