Begin typing your search above and press return to search.

साप्ताहिक राशिफल: 7 अगस्त से 13 अगस्त तक इन राशियों को मिलेगा किस्‍मत का साथ, जानिए किन राशियों के लिए भारी है ये हफ्ता...

साप्ताहिक राशिफल: 7 अगस्त से 13 अगस्त तक इन राशियों को मिलेगा किस्‍मत का साथ, जानिए किन राशियों के लिए भारी है ये हफ्ता...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I साप्ताहिक राशिफल I इस सप्ताह पुत्रदा एकादशी, भौम प्रदोष , साव पूर्णिमा और रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है जो पूरे सप्ताह को ऊर्जावान बनाएगा

साप्ताहिक मेष राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातक वाणी पर संयम रखें। लोगों के साथ मनमुटाव से दूर रह सकते हैं। आध्यात्मिक विचार इस सप्ताह आपके मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी। सप्ताह के मध्य में भविष्य की चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलेगा तो शांति का अनुभव करेंगे।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - शिव तांडव स्रोत का पाठ करें।।

साप्ताहिक वृष राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक को व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में अशांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे । कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना मन को शांति प्रदान करेगी। सप्ताह के मध्य में जातक के हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा

साप्ताहिक कर्क राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक जो व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए अनुकूल है। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। सप्ताह के मध्य कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) – किचेन के दक्षिण कोण में दीप जलाएँ।

साप्ताहिक सिंह राशि इस सप्ताह जातक को आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों की शादी की बात बनेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। दोस्तों से भी लाभ मिलेगा। किसी कारणवश मानसिक तनाव रहेगा।धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) – सूर्य को जल चढ़ाएं।

साप्ताहिक कन्या राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए लाभदायी है व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। घर के इंटीरियर में इस सप्ताह नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। प्यार के लिए सप्ताह बढ़िया है रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) – पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को दान दें।

साप्ताहिक तुला राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक व्यापार विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। सप्ताह के मध्य व्यापार के अनुकूल माहौल बनेगा।इस सप्ताह आपकी पदोन्नति हो सकती है। उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ की आशा है।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy)- पूर्णिमा का व्रत करें लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक वस्त्र और आभूषणों की खरीद करेंगे, इससे घर में माहौल रोमांचक और आनंददायी बनेगा। कला के प्रति जातक की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन खुश रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगा । दोस्तों और परिवार से मनमुटाव हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - 2 लॉन्ग हर दिन कपूर के साथ जलाएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

साप्ताहिक धनु राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक खान-पान में विशेष ध्यान रखेंगे। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें, नहीं परेशान रहेंगे। आकस्मिक प्रवास का सुयोग बनेगा। सप्ताह के मध्य में अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी।संभलकर रहें, अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - इस सप्ताह हरा व काला रंग आपके लिए शुभ है।

साप्ताहिक मकर राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक कार्य को प्रारंभ करने के लिए अच्छा नहीं है। किसी के साथ आपके भावनात्मक संबंध में हो सकते हैं और उस सम्बन्ध को लेकर आप इस सप्ताह कुछ अधिक भावनाशील रहेंगें। सप्ताह के मध्य आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न करें।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - सूर्य को लाल फूल और जल चढ़ाएंगे तो धन लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक व्यापार को बढ़ाएंगे। इसके लिए धन बनाने के लिए बहुत अनुकूल है। लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली से आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy) - घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।।

साप्ताहिक मीन राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

साप्ताहिक उपाय ( Remedy)- इस सप्ताह बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।

Next Story