Begin typing your search above and press return to search.

वीकेंड कर्फ्यू: अब निजी संस्थानो में 50%... Omicron के कहर के चलते इस हफ्ते से लागू होंगी ये सख्त पाबंदियां

वीकेंड कर्फ्यू: अब निजी संस्थानो में 50%... Omicron के कहर के चलते इस हफ्ते से लागू होंगी ये सख्त पाबंदियां
X
By NPG News

नईदिल्ली 4 जनवरी 2021. दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में 4000 से ज्यादा केस सामने आए हैं. खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसी बीच दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. वीकेंड कर्फ्यू इसी हफ्ते से लागू हो सकता है.

इसके साथ ही, बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करे. इसके अलावा, निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से अब दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा. इसके साथ ही, कोरोना के रोजाना मामले 20,000 पार करने के बाद मुंबई में लॉकडाउन लगाया जा सकता है. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि कोरोना के डेली केसेज 20,000 के स्तर को पार करने के बाद मुंबई में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बाद अब टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है.

Next Story