Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज इन छह राशियों का दिन रहेगा शानदार...वहीं इन्हें रहना होगा सावधान...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 9 मार्च 2022 I कुछ राशियों को आज काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर कई राशियों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज मिथुन राशि के लोगों को उन्नति देखकर सभी हैरान होने वाले हैं। वहीं, वृश्चिक राशिवालों को सलाह है की आज कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आइए जानते हैं आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि :- आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि :- आज परिवारवालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे मिलने आएगा, आप उनसे मिलकर प्रसन्न होंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

मिथुन राशि :- मिथुन राशिवालों के लिए आज का समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आज आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए नहीं तो आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

कर्क राशि:- आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि:- आज रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। सभी काम बनते नजर आयेंगे।

कन्या राशि:- आज संतान सुख मिलने के योग बन रहे हैं। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि:- आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई दोस्त आयेगा, जिससे कहीं जाने का प्लान आपको टालना पड़ेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के लोगों को आज मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपको पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि:- धनु राशि के लोगों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। आज आपको रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि:- मकर राशि के लोगों को सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको व्यवसाय में लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। हालांकि, आज आपको शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। आपको सलाह है की आज व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि के लोगों को आज घनिष्टता से लाभ उठाने का अवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। आज समय का सदुपयोग करें आपके सितारे बुलंद होंगे।

मीन राशि:- मीन राशि के लोगों के लिए आज उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें क्योंकि आपका पैसा वापस नहीं मिलेगा। आपको सलाह है की आज माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

Next Story