Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: मेष, धनु और कुंभ राशि वालों के आज की दिन रहेगा शानदार, वहीं इन पांच राशि वालों का चमकेगा भाग्य... जानिए

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 11 मई 2022 I आज के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए धन और आमदनी के मामले में शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन...

मेष राशि

सूर्य इसी राशि में व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे। पंचम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। बुध भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गेंहू का दान करें।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े,तो उसमें सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि घर व बाहर कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि

मन में नकारात्मकता से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि

मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। व्‍यक्‍ति‍गत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यभार बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई फेरबदल कर सकते हैं। आपको पिछली किसी की हुई गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,लेकिन यदि माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका किसी अपने परिजन से विश्वास खत्म होगा क्योंकि वह समय पर आपको मदद नहीं करेंगे।

तुला राशि

धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्‍याएं आ सकती हैं।

धनु राशि

आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों का भार बढ़ सकता है,लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आपको लोगों के साथ बातचीत करके समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर ध्यान लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार का पैसा लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान भी निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसंपर्क हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप लंबे समय बाद अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका आप लाभ भी अवश्य कमाएंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है,जिसमें उन्हें जिम्मेदारियों को सावधानीपूर्वक निभाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

मीन राशि

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में किसी विशेष कार्य से विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

Next Story