Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: वृष, सिंह, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उत्तम रूप से फलदायक, होगा लाभ...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 16 मार्च 2022। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 16 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

कार्य को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने सम्मान की चिन्ता हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में फंसे रहेंगे। मांगलिक कार्यों में धन खर्च होगा। अपने फैसले को बार-बार न बदलें। संतान को सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आपका पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को धन प्राप्ति के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप अपने भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, बेहतर रहेगा। अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यस्त रहेगे। विद्यार्थियों को भी अपने गुरुजनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ यदि किसी बहसबाजी में पडे, तो भी आप उसमें विरोध ना करें, मामले को आसानी से निपटा लें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर्स की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपका आज कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ खेलते समय आप अपने मानसिक तनाव को भी भूल जाएंगे। आपको किसी से अपना काम निकलवाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवा पाएंगे।

कर्क राशि

आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु या परिजन इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप कोई नई चीज खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही सुलझाया जाएगा। आपकी माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने को कहे, तो आपको उसे समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन आज पहले की अपेक्षा बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आप हर तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये खुद को तैयार रखेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे। कहीं निवेश करने का मन बना रहें है तो पहले उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते हैं। ये फैसला आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा। आपकी पदोन्नति होगी, पदोन्नति के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको लाभ होगा।

धनु राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। घरेलू महिलाएं आज आपका कार्य समय से समाप्त करने में सफल होंगी।

मकर राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको इन्क्रीमेंट होने की खबर मिलेगी। जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। अपने काम-काज को जल्दी निपटाने के लिए आज आपको कोई नया तरीका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे जिससे दिन भर की थकान से राहत मिलेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मद्द के लिए कहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आपके उत्साह को देखकर आपके परिवारवाले भी उत्साहित होंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।

Next Story