Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: वृषभ, मिथुन, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा... पढ़े बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 18 मई 2022. आज के दिन किस राशि को कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए आज का राशिफल

मेष राशि:

आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को अपने भविष्य के लिए एक नया अवसर मिलेगा। दोस्तों की मदद से दिन भर आय के नए स्रोत सामने आएंगे। पारिवारिक माहौल में कुछ विरोधाभास रहेगा, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में सब एक साथ आएंगे। सेहत में सुधार होगा। बाल विवाह की समस्या समाप्त होगी।

वृषभ राशि

किसी से उलझना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। किसी से तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि

आज आपके रुके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी। सोने-चांदी का कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन है। सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है आप इस समय में अगर शेयर में इन्वेस्ट करते हो सकता है। आपको अनावश्यक चीजों के लिए अपने रिश्तेदारों को वित्तीय मदद देने से बचना चाहिए। ऑफिस में काम प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए जिम्मेदारी बनाए रखें। दूसरे का काम सौंपा जाए तो अनिच्छा न दिखाएं।

कर्क राशि

जीवनसाथी का प्यार और नए कार्यो में सहयोग देखने को मिलेगा। आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। सट्टा सौदों पर आपकी सीधी कार्रवाई आपको वांछित लाभ प्राप्त करने में सक्षम करेगी। इस समय में आपका कोई निवेश आपके लिए मुनाफ़े का सौदा बन सकता है। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि

परिवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। उत्साह का स्तर आपका बढ़ता हुआ देखने को मिल सकता है। प्रेमी जातकों को भी शुरुआत में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। आप शत्रु पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप संतान की परीक्षा के नतीजों को लेकर परेशान रहेंगे और उनके लिए भागदौड़ करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी,जिसके कारण वह नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त होगी,जिसके बाद परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और आपको कुछ सिर दर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपने भविष्य में किसी पिछली की हुई गलती को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की वाणी से प्रसन्न होकर और लोग भी मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपका कोई मन मुताबिक कार्य ना होने के कारण आप का मन दुखी रहेगा,लेकिन फिर भी आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना बुद्धिमानी व साहस से करना होगा तभी आप उससे बाहर निकाल पाएंगे। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,लेकिन आपको मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे काम को अंजाम दे पाएंगे। व्यवसाय में आपको तनाव हो तो भी आपको लोगों को दिखाना नहीं है,नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी,क्योंकि यदि कोई कलह है तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं,उनकी कोई महत्वपूर्ण फाइनल डील फाइनल होगी।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपको आपके व्यवसाय में रुका हुआ धन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त होगा,जिसके लिए आप अत्यधिक मेहनत करेंगे,लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव ला सकते हैं। फिर भी आपको अपने कुछ जरूरी कामों को नहीं छोड़ना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यापार के कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और आपकी अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप व्यवसाय की किसी यात्रा पर भी जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर आप हिस्सा लेंगे,जिससे आपका सम्मान बढेगा। यदि आप कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं,तो उसका सौदा आसानी से हो जाएगा,लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी गलती के कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने उच्च अधिकारियों व कार्यक्षेत्र के साथियों से घनिष्ठता रखनी होगी,तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान आज आप खोज निकालेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी। आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।

मीन राशि

आज नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। किसी कार्य में कानूनी अडचन का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और इसका फायदा आपको मिलेगा।

Next Story