Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज इन राशियों को कारोबार में मिलेगा आर्थिक लाभ...इन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 15 जून 2022। जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष राशि

मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करना हितकर होगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है।

वृष राशि

संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घरेलू मित्रों का सहयोग रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कन्या राशि

बिजनेस करने वालों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा इसलिए उन्हें अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके समस्याओं को हल करना होगा। आर्थिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपको किसी भी व्यक्ति से मदद लेने की आवश्यकता नहीं है नहीं तो वह आपको कोई गलत तरीके से मदद कर सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी अपने परिचित से मुलाकात होगी,जिनसे आप अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। घर परिवार में आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि आपने किसी से भी कड़वे वचन बोले,तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आय पहले से बढ़ेगी,लेकिन नौकरी में आपको कुछ असुविधा होगी,क्योंकि अधिकारी आपके कार्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ज्यादा सोच विचार नहीं करना है। अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की आप सुध बुध लेंगे,लेकिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लांच करेंगे,जो लोग अपने धन को सेविंग करना चाहते हैं उन्हें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर निवेश करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ असमंजस की स्थिति बनी रहेगी

धनु राशि

आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मकर राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

मीन राशि

मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है।

Next Story