Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज इन राशियों पर होगी गणपति की कृपा, होगा धन लाभ... वहीं इनके उलझ सकते हैं काम...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 24 August 2022 Ka Rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 24 अगस्त बुधवार

तिथि – द्वादशी तिथि 08:30 AM तक उपरांत त्रयोदशी

नक्षत्र- पुनर्वसु 01:38 PM तक उपरांत पुष्य

योग- व्यातीपात

राहुकाल - 2:29 PM से 02:03 PM तक

चन्द्रमा - 06:56 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले परिवार के साथ मस्तीभरा बितेगा। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध और गुस्सा हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन की परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी। नौकरी में बॉस जातक के काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- सूर्य चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रखें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज लक्ष्मी जी का पूजन करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज लोगों से प्यार नहीं मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन थोड़ा बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है।प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- आसमानी।

आज का मंत्र पीपल के नीचे दीपदान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाने का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का खर्च होगा। नौकरी में जातक के काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज भावनाओं के बंधन में बंध जाने का आज अनुभव होगा । कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। जातक को भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश के योग है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- पीपल के वृक्ष की पूजा और दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड़ सकती है। जातक की यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन कलीग्स की साजिश का शिकार होंगे। व्यवसाय को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान संभव है।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले भावनाओं में बहने से बचना होगा। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं है। अनजान लोगों से बचें। समाज में अपयश मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन गलत संगत की वजह से काम में मन नहीं लगेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज शनिदेव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज उड़द का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज भाग्यवृद्धि का दिन है । विदेश से अच्छे समाचार जातक को मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा।आज मान-सम्मान प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- तुलसी में दीपक जलाएं ।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले मन में नकारात्मकता रहेगी। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। कोरोना काल में पारिवारिक में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रहेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद समय अच्छा गुजरेगा। ऑफिस में भी मन मुताबिक रहेगा। काम का बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ अनबन होगी।

आज का शुभ रंग- गहरा लाल।

आज का मंत्र- आज अन्न का दान करें ।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी।जातक का दिन सुख शांति से बितेगा। बिजनेस का माहौल अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद मन में अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होगा।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। लॉकडाउन में जातक घर की सजावट पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे, जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

आज का शुभ रंग- आसमानी।

आज का मंत्र- आज नमक के पानी से स्नान करें ।

Next Story