Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज वृश्चिक, धनु और मीन राशिवालों की आय में वृद्धि के योग.... वहीँ ये क्रोध के अतिरेक से बचें, पढ़ें 15 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 15 दिसम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 दिसंबर को बुधवार है और इस दिन पूजा-अर्चना करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर को शुल्क पक्ष की द्वादशी है। बुधवार के दिन लोग ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हरे रंग का वस्त्र भी धारण करते हैं। जानिए 15 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान होने के कारण सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप पहले से बजट बनाकर चल रहे थे, तो आप परेशानी से बच सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर व अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी की सलाह से आज आप जिसे कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। संतान को तरक्की करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई नयी योजना बनायेंगे, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है।

कर्क राशि

आज आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आप नया कारोबार करने की में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

सिंह राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात होगी। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यों में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये किसी नये खिलौने की मांग करेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई –बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फील होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाईन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। आज पिता का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। आज आप किसी नई रचना की शुरुआत भी करेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेगी। ऑफिस के कार्यों में चली आ रही समस्या आज समाप्त हो जायेंगी, इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कारोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे। आज आपको कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि

आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात होगी जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

मकर राशि

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता के लिए कहेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें। साथ ही कहीं बहार लंच करने जायेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा आर्डर आने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।


Next Story