Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज इन पांच राशियों का बदलेगा भाग्य, होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल..

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 2 मार्च 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। 2 मार्च 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं और परिवार के सदस्यों से द्वारा उनके विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। आज आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्नता होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपका यदि किसी आस पड़ोस के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

वृष राशि

आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की जरूरत है, फिर भी उन्हें कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए आज आपको संभलकर चलना होगा। व्यापार में भी कुछ लोग आपसे मधुर व्यवहार रखकर आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग आज किसी पारिवारिक फंक्शन में जा रहे हैं, उन्हें वहां अपनी वाणी पर लगाम लगाना होगा, नहीं तो आपके किसी परिजन को आपकी बात का बुरा लग सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी किसी परेशानी का समाधान अपने पिताजी के द्वारा मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन का बोझ काफी हल्का होगा।

मिथुन राशि

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। उनका विश्वास आपके प्रति और बढ़ेगा। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने का मन बनायेंगे। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह राशि

आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आप अपने घर के काम में ही व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों के साथ समय बितेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिये नई योजना बनायेंगे। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। आपको संतान सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे।

तुला राशि

आज परिवार के किसी सदस्य के बीच अच्छा सामंजस्य बनेगा। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। घर पर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। पैसों की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ लंच का आनंद लेंगे। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आज किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

धनु राशि

आज आपके अधूरे पड़े काम पूरा होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

मकर राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। इससे आपके रिश्तों और मधुर होंगे। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज अपने पारिवारिक मामले में निर्णय लेंगे। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति में बढ़ोतरी होगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवारवालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोडा और इंतजार करना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मीन राशि

आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपको स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। आज लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे और समाज में भी आपका नाम उच्चा होगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।


Next Story