Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: इन राशि वालों को आज अचानक से होगा धन लाभ, मन रहेगा खुश...ये रहे आज संभल कर... पढ़ें क्या कहती है आपकी राशि

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 8 जून 2022। जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यवसायियों को कुछ लाभदायक सौदे मिलेंगे, लेकिन उसमें उन्हें मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के संबंधों में दरार आ सकती है और कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी फिर भी आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशि

आज ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ रहा है, उसे संभालने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। आपको कार्य शेत्र में सफलता प्राप्त होगी। समस्याएं आसानी से हल नहीं होंगी, कुछ समय निकालें और व्यावहारिक समाधान खोजें। आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा और खुद को एकांत में रखना पसंद करेंगे। सपरिवार किसी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को रुपए पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतनी होगी व आपका कोई लंबे समय से चला आ रहा वाद विवाद सुलझेगा,लेकिन उसमें आपको बहुत मेहनत के बाद भी सफलता मिलेगी। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे,जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई अपना मित्र आपको समय पर मदद ना देने के कारण आपको धोखा दे सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे,क्योंकि उनका यदि कोई पुराना रोग था,तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपको किसी कार्य में सफलता मिलने से आपका मन परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आप किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा।

कन्या राशि

आज किसी भी अपरिचत पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती हैं, इसके कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता न करें। व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।

तुला राशि

आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जो जातक पत्रकारिता और फ़िल्म से संबंधित हैं वे आज सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी तथा भाई-बहनों के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों को समय पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है। भाई-बंधुओं से इच्छानुसार सहयोग मिलेगा। पहले किए गए कामों के चलते लाभ प्राप्त करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहना आवश्यक है।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर में मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से मन अशांत रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। यदि आपका कोई पुराना संपत्ति संबंधी विवाद है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा अन्यथा उन्हें परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई धोखा दे सकता है। लेकिन छोटे व्यवसायी मनचाहा लाभ मिलने से खुश होंगे।

Next Story