Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: सिंह, कुंभ सहित इन चार राशि वालों पर रहेगी गणेशजी की कृपा, धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 17 नवम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 17 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले लाभ से खुश नजर आएंगे, लेकिन आपके परिवार के बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें कम करने की कोशिश करनी होगी। आज आप अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष राशि

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपका धार्मिक आयोजनों में भी मन लगेगा और आप उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज घर परिवार में आपको किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन उसमें भी आपको चुप रहना ही बेहतर होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ व्यवसाय संबंधी योजनाएं आएंगी, लेकिन आपने यदि उन योजनाओं को किसी से शेयर किया, तो उनके पूरे होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन का निवेश भी करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है. पेट संबंधित परेशानी हो सकती है. गैस की शिकायत भी परेशान कर सकती है. आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. कुछ बेवजह के खर्चे भी सिर आ सकते हैं. इससे आपका खर्चा बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को दूर करने का आज अच्छा दिन है. आपसी बातचीत करें. आपको अच्छा महसूस होगा. परिवार के लोग भी पूरी तरह से सहयोग करेंगे. किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्ग आप से नाराज हो सकते हैं. प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा महसूस करेंगे. काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है.

सिंह राशि

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी. आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे. इसके अलावा आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते है| जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा. आपके मन में सकारात्मकता रहेगी. इससे आपको काफी फायदे भी होगा. आज पुराने कामकाज की कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी. परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी. अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे. जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा.

कन्या राशि

आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. प्रेमिका से कोई खास तोहफा मिलने की भी संभावना है. प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है. बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें. आर्थिक मोर्चे पर यह समय जबरदस्त रहेगा. कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं. आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है.

तुला राशि

आज ट्रेवलिंग करने से बचना ठीक होगा. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आपको बहुत नियंत्रण से बोलना होगा. कुछ कड़वे शब्द मुंह से निकल सकते हैं. परिवार में तनाव बढ़ सकता है. सावधान रहना जरूरी होगा. माता-पिता का सहयोग रहेगा. उनके आशीर्वाद से काम बनेंगे. प्रेमजीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे, तो यह आपके साथ अधिकांश समय रहेगा. इससे आपको खुशी मिलेगी. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव महसूस करेंगे. इसके बावजूद भी आप खुशी के लम्हे तलाश ही लेंगे.

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इस राशि के जातको को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिले सकती है| आज आपको किसी से उपहार भी मिल सकता है. सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे. आज आपके सारे रूके हुए जरूरी काम पूरा हो जायेग. सफलता आपके कदम ,चूमेगी, बेरोजगार को रोजगार मिलेगा. शाम का समय परिवार वालो के साथ बितेगा, आज साथ बैठकर किसी जरूरी विष्य पर बात भी हो सकती है.

धनु राशि

आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें. महिलाओं को भावनात्मक प्रकोपों से बचने का प्रयास करना चाहिए. फिजूलखर्ची के कारण आज आर्थिक बजट बिगड़ सकता है. अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करें इससे आपकी सेहत को बेहतर होगी. मन प्रसन्न रहेगा. आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे. आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले. इससे आपको निराशा भी हो सकती है.

मकर राशि

आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है. खर्चों को देखेंगे तो थोड़ी टेंशन हो सकती है क्योंकि उनमें बढ़ोतरी होगी. शादीशुदा जीवन खुशी से भरा रहेगा, लेकिन जीवन साथी को किसी काम से जाना पड़ेगा और आपको उनकी कमी महसूस होगी. मानसिक रूप से आज थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे. परिवार का माहौल आपको खुशी देगा. आप आज पुराने पेंडिंग पड़े कामों को भी नही निपटायेंगे. परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च हो सकता है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका गुस्सा गायब भी हो जाएगा.

कुंभ राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा. आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है. आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं. आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. या आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं| आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते है. लेकिन आज अपने साथ साथ समान और अपने पर्स का भी ध्यन जरूर रखे ,आपकी यात्रा सुखद रहेगी.

मीन राशि

आज भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा. आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा. आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे. अपने गुस्से और बोल-चाल पर संयम रखें नहीं तो हानि हो सकती है. बिजनेस और नौकरी में तारीफ, पैसा और उन्नति मिल सकती है. स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा. ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे.

Next Story