Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: 26 जनवरी के दिन कर्क, कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा शानदार... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 25 जनवरी 2022। जानिए 26 जनवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय ले पाने में असमर्थ रहेंगे।लाइफ पार्टनर आपसे कुछ उम्मीद कर सकता है। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप आसानी से सभी कार्य निपटा लेंगे। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। आज का दिन ठीक रहेगा। आफिस से संबंधित पुराने कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकती है।

वृष राशि

नौकरी को लेकर थोड़े दबाव में हो सकते हैं। किसी गलती के लिए आपको ग्लानि हो सकती है। साथ में काम करने वाले लोगों की मदद मिलेगी।पारिवारिक काम का भारी दबाव हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करना हितकर होगा। घर में आयोजन होगा। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा छात्र किसी नए कार्य योजना को विस्तार देंगे।

मिथुन राशि

यात्रा पर जा सकते हैं। आज दिन उलझन भरा हो सकता है। शाम तक कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है।छात्रों को सम्मान मिल सकता है। अनजान लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको धन लाभ हो सकता है। आज व्यवसाय में रुके धन आगमन व किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आज जॉब को लेकर आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन बुद्धि से किए गए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि आप अपने सीनियर से भी किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग लंबे समय से परिवार की कलह के कारण परेशान हैं, उनको आज उन समस्याओं से निजात मिलती दिख रही है, जिसका समाधान उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य निकालेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना बनती दिख रही है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी ओर कार्यरत होना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज आप किसी से मदद मांगे, तो भविष्य में समय पर उसकी मदद करने के लिए भी तैयार रहें। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आज आपका अपने जीवनसाथी से संबंधों में कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होंगे। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आज आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं, लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण पारिवारिक शांति भंग होगी, जिसके कारण सब परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में किसी को भी साझीदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के किसी कार्य को पूरा न करने के कारण उनसे डांट भी खानी पड़ सकती है।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

वृश्चिक राशि

आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप आज कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। आज सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु राशि

आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा, जो बातों-बातों में किसी समस्या का हल निकाल देगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि

आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप जो कार्य करें कॉन्फिडेंस के साथ करें तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोग को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। साथ ही किसी काम के लिए आज जीवनसाथी को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। आज आपके करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।

मीन राशि

आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कई लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही पूरी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी

Next Story