Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: सिंह, कन्या, धनु, कुंभ राशि वालों को होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 23 फरवरी 2022। बुधवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.40 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आज आपको अपने झगड़ालू साथियों से भी बचना होगा, क्योंकि वह आज आपसे बिना बात ही उलझ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको मादक पदार्थों का सेवन करने से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए वह लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

वृष राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपका अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माताजी से संबंधों में यदि कोई खटास चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो आप कुछ गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला समाप्त होगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि

आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे। दंपत्ति एक दूसरे की भावनाओं को कद्र करें।

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज उम्मीद के अनुसार परिवारवालों से काम में मदद नहीं मिल पाने से आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। जीवनसाथी से फोन पर लम्बी बात होगी, जिसमें कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आपके पहल करने से दूर हो जायेगा।

वृश्चिक राशि

आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग देंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते में नयापन लेने के लिए नयी पहल करेंगे।

धनु राशि

आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा होगा। जॉब कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। जिससे लोगों में आपकी पहचान बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग आज आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थियों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड खराब कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा। लवमेटस एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, जिससे रिश्ते में और मधुरता बनी रहेगी।

Next Story