Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: मिथुन, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों का दिन रहेगा शानदार... इन पांच राशि के लोग बरतें विशेष सावधानी, जानिए अन्य राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 29 दिसम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 दिसंबर को सोमवार है। सोमवार के दिन विधि- विधान से भोनेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 29 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे व अपने पिताजी द्वारा दिए गए कार्य को आगे लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नही तो आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आज आप अपनी किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपको शासन में सता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार के शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आज अपने मन की किसी बात को साझा किया, तो वह आपकी उस बात का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आज आपको ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण उनके प्रेम जीवन में प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी। घर परिवार के ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप अपने व्यवसाय की कुछ डील को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण उनकी शिक्षा संबंधी जो भी समस्या होगी, वह आज समाप्त होगी।

कर्क राशि

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आज आप परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके द्वारा लिखी गयी कविता के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति आज खुद को तैयार रखेंगे। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैसो के लेन-देन में आज आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला है। जॉब कर रहे लोग आज सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सही करने की पहल आप करेंगे तो रिश्ते ठीक हो जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कन्या राशि

आज आपका मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनितिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होगें उनसे फायदा भी मिलेगा। छात्रों को अपनी करियर बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने चाहिए। कम मेहनत से ही अधिक धनलाभ पाने में सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। लवमेट्स के बीच मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढे़गा।

तुला राशि

आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने के सफल होंगे। आप ड्राविंग करते वक्त सावधानी बरतें। नया वाहन लेने के योग बने हुये है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू महिलाएं आज ऑनलाइन कोई पकवान बनाना सीखेंगी।

वृश्चिक राशि

आज पॉजिटिव विचारों के साथ काम करेंगे तो कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। दोस्तों के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जायेगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस के सहकर्मी आपके कार्य क्षमता से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आयेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

धनु राशि

आज दोस्तों और परिवारवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी। आने वाले दिनों में कोई नया व्यवसाय शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ डील साइन होगी, जो आगे चलकर अच्छा लाभ दिलाएगी। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा। अविवाहित लोगों को आज विवाह का प्रपोजल आएगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे।

मकर राशि

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक कार्यों में मन लगा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जूड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। पूराने दोस्तों के साथ फॉन पर देर तक बात करेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें आज समाप्त होगी। व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप परिवारवालों के साथ बैठकर नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बात करेंगे।

कुम्भ राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी, जिससे अपना प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी परेशानियां समाप्त होंगी। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक आयोजन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि

आज पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक सोच होगी। साथ ही नौकरी में अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम करेंगे। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे, आप उनका लाभ उठाएंगे। पारिवारिक कार्यों में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के कन्याओं को आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त के सहयोग से नौकरी पाने में सफलता प्राप्त होगी।




Next Story