Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: मिथुन, मकर, कन्या राशि वालों को व्यवसाय में कुछ परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना... वहीँ इन पांच राशि वालों की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे... घर में खुशी का माहौल रहेगा

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 10 नवम्बर 2021. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है। आज दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों-मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...वहीँ पांच राशि वालों को होगा आज लाभ.... तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे...

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और भाग-दौड़ का फायदा मिलेगा। अजनबियों से सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखेंगे, तो सभी कार्यों में सफलत होंगे। हालांकि, मनोरंजन कार्यों में अधिक धन व्यय होगा। किसी धार्मिक प्रवास पर भी जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। स्वजनों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में भाग लेना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नये कार्यों की शुरूआत करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है और अनावश्यक खर्चे की भी अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लेना लाभदायक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि

आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। व्यापार की छोटे-मोटे समस्याओं के कारण आज आप परेशान रहेंगे। आज सायंकाल के समय घर परिवार के सदस्यों को आपस में किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको शांत रहकर ही सारे मामले को सुलझाना होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अनुशासन व सावधानी से कार्य करना है, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला राशि

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो ध्यान देना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वास्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे है, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन आगमन में आज कोई कठिनाई आ सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।

राशि वृश्चिक

आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आज आप अपने भाइयों के मार्गदर्शन से किसी कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर पाएंगे। यदि आपका कुछ पिछला उधार चल रहा था,तो आज आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

राशि धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार के नये अवसरों की प्राप्ति से आपको लाभ होगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज काम के बोझ से राहत पाने के लिए आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में अधिक अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ समय बिताने का प्लान बनाएंगे जिससे रिश्ते और मजबूत बनेंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन आपके लिए शुभ है। किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगों का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन बेस्ट है।


Next Story