Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: कर्क, सिंह, तुला राशि वालों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है...किस्मत रहेगी मेहरबान, जानिए अन्य राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 9 फरवरी 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए राशिफल...

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे, साथ ही पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। मेडिकल के छात्रो के लिए दिन अच्छा रहेगा सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ घर पर मूवी देखकर आनंदित होंगे।

वृष राशि

आज घरेलू चीजों की खरीदारी करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिलेंगी। आप विरोधियों की चाल को असफल करने में सफल होंगे। ऑफिस के कार्य से यात्रा करना पड़ सकता है। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि

अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो वह काम समय से पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो आज वो सॉल्व हो जाएगी। घरेलू सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार के सभी कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे व जिनके लिए आप अपने किसी सहयोगी से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि

आज आपको धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि व्यापार में आज जोखिम उठाने की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो बहुत ही सोच समझकर उठाएं, नहीं तो बाद में आपका वह धन डूब सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर पढ़ाई, नहीं की तो उन्हें सफलता हाथ लगेगी। छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे और छोटे बच्चे आज उनसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप सायंकाल के समय अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन आपको भावुकता में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, क्योंकि यदि आपने आज अपने परिवार के किसी भी सदस्य के करियर से संबंधित निर्णय को भावुकता में लिया, तो बाद में वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यकत है, तो आज उन्हे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपनी संतान की शिक्षा में आ रही बाधा के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी मिल सकते हैं। आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों की ओर सतर्क रहना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। रुपये के लेन-देन से पचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे, लेकिन आपको अच्छे कार्य करते देख उनके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं व आज अपने साथी के साथ सगाई कर सकते हैं, जिसके कारण उनके कुछ नए संबंध बनेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिसके कारण आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी नए व्यवसाय पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

Next Story