Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: मेष, कन्या, कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा बेहतर, होगा लाभ...जाने 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 16 फरवरी 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं, जिनका बाद में आप लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने घर में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपके परिवार का कोई सदस्य उसका फायदा उठा सकता है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए अपने पिता व भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिनका आपको समाधान भी मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक क्षेत्रों में उन्नति लेकर आएगा। आज आपको किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले विश्वास करना होगा कि वह व्यक्ति लेनदेन करने लायक है या नहीं। परिवार में यदि आपको किसी के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी होगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी, जिसके कारण उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा होगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आज आप अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नया प्लान बनायेंगे। जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी, साथ ही आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए गुरुजनों से मार्गदर्शन लेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आप पूरा करने में सफल होंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे। क्रॉकरी से सम्बंधित व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोचेंगे, जो की काफी फलदायी होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसे सुनकर आपका चेहरा प्रसन्नता से खिल उठेगा। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें सफलता मिलने वाली है। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें आज समाप्त होगी। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें, नही तो कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। रुके हुए सारे काम आज पूरे हो जायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपके ड्रेस की तारीफ करेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे, इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। लवमेट्स घूमने का प्लान बनायेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे, बस साथी पर विश्वास बनाए रखें | निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ बजार घूमने जाएंगे, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा।


Next Story