बुधवार राशिफल: कुंभ, वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ, इन 4 राशियों को सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क, धन की हो सकती है हानि...

राशिफल, rashifal
रायपुर 20 अक्टूबर 2021. आज के दिन सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व मीन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य तुला राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में अब मार्गी है। आज वृष व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में मेष व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल...
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप किसी बैंक संस्था व किसी व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, क्योंकि उसे उतार पाना आपको मुश्किल होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने सहयोगी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।
मिथुन राशि
आज आपका काफी समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। घरवालों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको किसी भी कार्य को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट- कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस के कार्यो को पूरा करने मे आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। महिलाओं को घर के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी होगी।
सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर किसी नन्हे मेहमान का आगमन होगा। आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।
कन्या राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों का साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। अचानक धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।
मीन राशि
आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
