Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में पानी चोरी: जल विभाग के छापे में मोटर पंप से पानी चोरी करते मिले पांच लोग, पंप जब्त; एफआईआर की चेतावनी

दो दिन पहले ही कमिश्नर ने पानी चोरी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

By NPG News

रायपुर, 12 अप्रैल 2022। नगर निगम की टीम ने पानी चोरी के मामले में पांच लोगों पर कार्रवाई की है। लोगों से मोटर पंप जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही, भविष्य में ऐसी गलती मिलने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। इस गर्मी में यह पहली कार्रवाई की गई है। दो दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक ने बैठक लेकर पानी सप्लाई दुरुस्त करने और मोटर पंप से पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, लापरवाही करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

इन इलाकों में जांच के दौरान मिले मोटर पंप


नगर निगम जोन-8 के जल विभाग की टीम ने वार्ड-19 छोटा अशोक नगर, सवाई फैक्ट्री, गीता डेयरी में आकस्मिक जांच कर अवैध तरीके से नगर निगम के नल से पानी खींचते पकड़ा। इनसे ही पांच मोटर पंप जब्त किए गए हैं। साथ ही, संबंधित लोगों को फटकार लगाई गई है।

पानी चोरी पर इसलिए निगम का सख्त रुख

राजधानी में हर साल गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है। पानी की टंकियां भरने के लिए लोग मोटर पंप का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से आगे के घरों में पानी की धार कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में टेल एरिया में पानी की कमी होने लगती है और टैंकर से सप्लाई करने की नौबत आती है।

Next Story