Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी की आईडी से महंगे होटल में गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था अय्याशी, पत्नी को हुई जानकारी तो फिर हुआ कुछ ऐसा...

पत्नी की आईडी से महंगे होटल में गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था अय्याशी, पत्नी को हुई जानकारी तो फिर हुआ कुछ ऐसा...
X
By NPG News

रायपुर 2 मई 2022। दिल्ली का युवक पत्नी की आईडी लगा कर होटल में गर्लफ्रैंड के साथ ऐय्याशी करता था। पत्नी की शिकायत पर गंज थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक के खिलाफ पत्नी ने दिल्ली से आकर मानला दर्ज करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बसंत कुंज निवासी महिला ने अपने पति गुरुदयाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गुरुदयाल अक्सर किसी न किसी काम के बहाने दिल्ली से रायपुर आता था। वह यहां के महंगे होटल में रुकता था। साथ मे वह अपनी रायपुर की गर्लफ्रेंड को भी होटल ले कर जाता था। होटल में रूम बुक करवाने के समय वह गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी बताता था और साथ मे गर्लफ्रेंड की जगह पत्नी की ही आईडी जमा करवा देता था।

यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था। पत्नी को अचानक एक दिन पति गुरुदयाल के जेब से होटल के बिल मिल गए। जिसके बाद शक के आधार पर पत्नी ने खोजबीन शुरू की और राजधानी के उस होटल में पहुँच गयी जहां की कई बार बुकिंग उसके पति ने करवाई थी।

होटल पहुँच कर उसे जानकारी मिली कि उसकी आईडी जमा कर उसका पति किसी अन्य लड़की को पत्नी बता कर होटल में आकर ठहरता है। गुस्साई पत्नी ने इसकी शिकायत गंज थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 419 व आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story