Vishnudev Sai Cabinet: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भुवनेश्वर में, मंत्रियों को विभागों के लिए वेट करना होगा, उनके बिना नोटिफिकेशन नहीं
Vishnudev Sai Cabinet: मंत्रियों के विभागों की लिस्ट तैयार हो गई है। मगर मंत्रियों को अभी एक-दो दिन और वेट करना होगा। राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन राज्य से बाहर हैं। वे कल रायपुर लौटेंगे। ऐसे मे, मंत्रियों के विभागों का नोटिफिकेशन नहीं हो पाएगा।

CG School Holidays
Vishnudev Sai Cabinet: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रियों का विभाग फायनल हो गया है। मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे, उस दौरान वहां लिस्ट पर चर्चा हुई थी। इस समय का ताजा अपडेट यह है कि फायनल लिस्ट मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी है। मगर इसका कोई संकेत नहीं है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा। सोशल मीडिया में जरूर मंत्रियों को रोज नए विभाग दिए जा रहे हैं। मगर सही जानकारी मुख्यमंत्री के अलावे किसी मंत्री को भी नहीं है। अलबत्ता, विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि अनुमोदन के लिए लिस्ट राजभवन भेजी जानी थी मगर पता चला है राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इस समय भुवनेश्वर में हैं। वे कल रायपुर लौटेंगे। राजभवन और सीएम सचिवालय के अफसरों के बीच इस मसले पर आज चर्चा भी हुई है।
जानकारों का कहना है कि विभागों की घोषणा हो भी गई तो राज्यपाल के हस्ताक्षर के बिना नोटिफिकेशन नहीं हो पाएगा। और बिना नोटिफिकेशन मंत्री विभाग का कामकाज नहीं संभाल सकते। सो, अब राज्यपाल के लौटने पर ही नोटिफिकेशन हो पाएगा। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दौरे पर आज रायगढ़ और जशपुर जा रहे हैं। यद्यपि, मुख्यमंत्री का रायपुर में रहना जरूरी नहीं। मुख्यमंत्री सचिवालय आज या राज्यपाल के लौटने पर कल लिस्ट राजभवन भेज देगा। नोटिफिकेशन के बाद मंत्रियों को विभाग वितरण हो जाएगा।