विस जांच ब्रेकिंग: बीज निगम द्वारा ब्लैक लिस्टेड फ़र्म को भुगतान, स्पीकर महंत ने किया विधानसभा समिति से जांच का ऐलान

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025
रायपुर,22 मार्च 2022। हाईब्रिड धान और हाईब्रिड मक्का बीज के मामले में डीएनए टेस्ट के बग़ैर सामग्री प्रदान करने वाली कंपनी त्रिमूर्ति प्लांट साइंस को भुगतान किए जाने के मसले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने गड़बड़ी को सदन में स्वीकार लिया।
विदित हो कि भुगतान बीज निगम ने किया है, हालाँकि मंत्री रविंद्र चौबे ने यह भी स्पष्ट किया
यह सही है कि भुगतना नहीं होना था, लेकिन फिर भी पूरा भुगतान नहीं हुआ है"
इस मसले पर विपक्ष ने जाँच की माँग की, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और सौरभ सिंह ने इस मुद्दे पर आक्रामक तेवर के साथ विधानसभा की समिति से जाँच की माँग कर दी।
इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा
"किसानों के मुद्दे पर कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आप जाँच की बात कह रहे हैं, मुझे जाँच स्वीकार है, जो दोषी होगा कार्यवाही करेंगे"
इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने सदन में घोषणा की
"बीज निगम द्वारा ब्लैक लिस्टेड फर्म को भुगतान किए जाने के मसले पर विधानसभा समिति से जाँच कराए जाने की घोषणा करता हूँ"
