विराट को हटाया गया, मिली आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने की सजा... इस प्लेयर को बनाया गया वनडे का नया कप्तान...

नई दिल्ली 8 नईदिल्ली 2021. बुधवार को बीसीसीआई की ओर से रोहित को नया वनडे कप्तान बना दिया गया. यानी कोहली अब सिर्फ टेस्ट के कप्तान रहेंगे. टीम के एक धाकड़ बल्लेबाज को नया कप्तान बनाया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने एक बहुत ही बड़ी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने वाली है. उससे पहले भारतीय टीम को नया कप्तान मिल गया है. बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है. जब विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी, उसके बाद रोहित को टी20 टीम का कप्तान भी बनाया गया था. अब रोहित को वनडे की कमान दे दी गई है.
रोहित शर्मा को साथ ही टेस्ट टीम का उप-कप्तान भी नियुक्त किया गया है. रोहित दक्षिण अफ्रीका में होने वाली वनडे सीरीज से अपना कार्यभार संभालेंगे. लंबे समय से लिमिटेड ओवर की कप्तानी को लेकर चल रही बहस का अब अंत हो गया है. बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इसके पहले टी-20 विश्व कप के बाद विराट कोहली ने टी-20 टीम की कमान छोड़ दी थी और IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद यह कयास लगना शुरू हो गए थे कि बोर्ड विराट कोहली को वनडे कप्तान के रूप में रिप्लेस कर सकता है.रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमान संभाली थी, अब दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली वनडे सीरीज रोहित शर्मा की बतौर पूर्णकालिक वनडे कप्तान पहली सीरीज होगी.
रोहित शर्मा अभी तक 10 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं. उन्होंने 8 मुकाबलों मे जीत हासिल की और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2018 में UAE में खेले गए एशिया कप में भी जीत हासिल की थी.विराट कोहली ने वनडे में 95 मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान संभाली है जिसमें से 65 में जीत, 27 में हार और 1 मुकाबला टाई रहा. वहीं टी-20 फॉर्मेट में विराट ने 50 मुकाबलों मे कमान संभाली है जिसमें 30 में जीत और 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. विराट की कप्तानी में 2 टाई मुकाबले भी खेले हैं.
